लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण की दूसरी लहर में कड़े प्रतिबंध लागू, समुद्री तट बंद किए गए

By भाषा | Updated: December 15, 2020 11:04 IST

Open in App

(फकीर हसन)

जोहानिस्बर्ग, 15 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कोरोना वायरस संक्रमण की बिगड़ती दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंध लगाते हुए देश के कुछ सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों को बंद करने और नियमों को सख्ती से लागू करने की घोषणा की है।

रामाफोसा ने सोमवार शाम एक टीवी प्रसारण में कहा, ‘‘पिछले दो हफ्तों में जिस दर पर नए मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए अगर हम तत्काल कार्रवाई नहीं करते हैं तो दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा गंभीर होगी।”

पिछले 10 दिनों में दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 संक्रमण के रोजाना सामने आने वाले मामले दोगुना होकर 8,000 हो गए हैं जिसे राष्ट्रपति ने चिंता का विषय बताया है।

राष्ट्रपति ने कहा,“इस अवधि में हर रोज कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और संख्या 100 से बढ़कर 150 से अधिक हो गई है।”

रामाफोसा ने कहा,“महामारी में पहली बार संक्रमण के नए मामले युवाओं, विशेषकर 15-19 वर्ष के किशोरों में सामंने आ रहे हैं।”

उन्होंने बड़े समारोहों और पार्टियों में प्रोटोकॉल की कमी को कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान और उसके बाद देश भर में मौजूदा अलर्ट प्रथम स्तर के प्रतिबंधों को सख्त रूप से लागू किया जाएगा, जिसमें फेस मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक परिवहन, इमारतों और दुकानों के प्रबंधकों पर सफाई करने की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कहा कि समुद्र तटों और सार्वजनिक पार्कों को 16 दिसंबर से तीन जनवरी तक त्योहारी मौसम की अवधि के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला