लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इटली में टीका ना लगवाने वालों के लिए कड़े किए गए नियम

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:26 IST

Open in App

सोआवे (इटली), 24 दिसंबर (एपी) इटली ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण बढ़ते मामलों और नव वर्ष के मद्देनजर एक बार फिर बृहस्पतिवार को कोविड-19 संबंधी पाबंदियां बढ़ा दीं।

नए नियमों के तहत, जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें संग्रहालयों, प्रदर्शनियों, पार्क, बिंगो पार्लर और जुआघरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभी तक ऐसे स्थानों पर वे लोग संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाकर प्रवेश कर सकते थे। पहले से ही इन लोगों को रेस्तरां में बैठने की मनाही है, उन्हें अब बार में खड़े होकर खाने-पीने का सामान लेने की भी अनुमति नहीं होगी।

स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांज़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है ..... मामले बढ़ने का एक बड़ा कारण ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप है।’’

ये नियम ऐसे समय में लागू किए गए हैं, जब इटली में लोग क्रिसमस की छुट्टी मनाने और पारिवारिक समारोहों की तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के प्रकोप के कारण लोगों के जश्न मनाने और एकत्रित होने पर पाबंदी थी। सरकार ने निजी समारोहों के लिए कोई नियम अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन उसने एहतियाती तौर पर जनवरी के अंत तक खुले में कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी है और ‘डिस्कोथेक’ को बंद रखने का आदेश दिया है। खुले में एवं बंद जगहों पर और सार्वजनिक वाहनों में मास्क पहनना अब भी अनिवार्य रहेगा।

ये नए नियम शुक्रवार से लागू हो जाएंगे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इटली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 44,600 मामले सामने आए, जो एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 168 और मरीजों की मौत हो गई। नए मामलों में से करीब एक-तिहाई लोग ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला