लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बांग्लादेश में 543 दिन बाद खुले स्कूल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:28 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 12 सितंबर बांग्लादेश में कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार होने और टीकाकरण कार्यक्रम के गति पकड़ने के साथ ही 543 दिन बाद रविवार को स्कूल खोले गये तथा हजारों बच्चे अपनी कक्षाओं में लौटे।

समाचार चैनलों ने स्कूली पोशाक पहने बच्चों की फुटेज दिखाई जिनके चेहरे पर मास्क होने के बावजूद मुस्कान नजर आई। बहुत से बच्चे उत्साहित होकर समय से पहले ही कक्षाओं में पहुंच गए।

कई स्कूलों में शिक्षकों ने फूलों और चॉकलेट के साथ अपने छात्रों का स्वागत किया। भीड़भाड़ से बचने के लिए अभिभावकों को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

शिक्षा मंत्री दीपू मोनी ने सुरक्षा उपायों को लागू करने में किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति चेतावनी दी है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि सभी कक्षाएं शुरुआत में सप्ताह में एक दिन चलेंगी।

मोनी ने ढाका के अजीमपुर क्षेत्र में एक स्कूल का दौरा करने के बाद कहा, “यदि ऐसा लगेगा कि संक्रमण फिर से फैल रहा है तो सरकार ऑनलाइन कक्षाओं को पुनः शुरू करने का निर्णय ले सकती है।”

बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की शुरुआत होने के बाद 17 मार्च 2020 को स्कूल बंद कर दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?