लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 कम से कम छह महीने तक पुन: संक्रमण से बचाता है : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:09 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 नवंबर ब्रिटेन में एक नये अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 से पहले संक्रमित हो चुके लोगों को पहले संक्रमण के बाद कम से कम छह महीने तक दोबारा यह बीमारी होने की बहुत कम संभावना होती है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल (ओयूएच) के एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के बीच साझेदारी के तहत अध्ययन किया गया जिसमें अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है।

अध्ययन में बताया गया है कि पिछले छह महीने में संक्रमित हुए अधिकतर लोगों को दोबारा कोविड-19 होने की संभावना नहीं है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड डिपार्टमेंट ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ के प्रोफेसर डेविड आयरे ने कहा, ‘‘यह वाकई अच्छी खबर है क्योंकि हम भरोसा कर सकते हैं कि कोविड-19 ग्रस्त हो चुके अधिकतर लोग कम से कम कुछ समय के लिए दोबारा संक्रमित नहीं होंगे।’’

शोधपत्र प्रकाशन के पूर्व के चरणों में है और इसके लेखकों में शामिल आयरे ने कहा, ‘‘इस अध्ययन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया। इसमें सामने आया है कि कोविड-19 कम से कम छह महीने तक अधिकतर लोगों को पुन: संक्रमण से बचाता है। जिन प्रतिभागियों में एंटीबॉडी पाये गये, उनमें से किसी को लक्षण के साथ कोई संक्रमण नहीं दिखाई दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील