लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में लगातार बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, नये कदम उठाने पर हो रहा है विचार

By भाषा | Updated: December 16, 2020 11:25 IST

Open in App

सियोल, 16 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार पर सामाजिक दूरी और अन्य उपायों को सख्ती से लागू करने का दबाव बढ़ गया है।

देश में स्वास्थ्य से संबंधी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को 1,078 नये मामलों की पुष्टि की। इससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,442 हो गई है। पिछले दो दिनों में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 612 हो गई है।

स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि देश में 11,883 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 226 मरीजों की हालत गंभीर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी यून ताएहो ने बताया कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारी सबसे सख्त पाबंदी के नियमों को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत 10 से अधिक लोगों के किसी जगह पर जमा होने पर पाबंदी होगी, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा, गैर जरूरी कारोबारों को बंद करना होगा और कंपनियों को अपने अधिक से अधिक कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग केंद्र एवं राज्य सरकार की एजेंसियों समेत विशेषज्ञों की राय पर विचार कर रहे हैं।’’

नये मामलों में 770 से अधिक मामले सियोल नगर निगम क्षेत्र से हैं। इसके अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों बुसान, डाएजेओन, उलसान और डायगू से भी संक्रमण के मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला