लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: श्रीलंका में शवदाहगृहों और मुर्दाघरों का भार कम करने के लिए सेना ने की मदद की पेशकश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:25 IST

Open in App

कोलंबो, आठ अगस्त श्रीलंका की सेना ने रविवार को कहा कि वह, कोविड-19 की वजह से अधिक संख्या में हो रही मौतों के कारण देश के मुर्दाघरों और शवदाहगृहों का भार कम करने में सहायता करने के लिए तैयार है। श्रीलंका की सरकार ने शनिवार को अपने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्रकार बेहद तेजी से फैल रहा है और इससे बचाव के लिए वे अपने घरों में रहें।

शनिवार तक देश में महामारी से पांच हजार मरीजों की मौत हो चुकी थी। हाल के सप्ताह में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। सेनाध्यक्ष जनरल शवेंद्र सिल्वा ने रविवार को कहा कि सेना सहायता के लिए तैयार है और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

कोविड रोकथाम के लिए राष्ट्रीय संचालन केंद्र के प्रमुख सिल्वा ने कहा, “हमने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को अवगत करा दिया है कि शवदाहगृहों और मुर्दाघरों में किसी भी प्रकार के संकट की स्थिति में सेना सहायता के लिए तैयार है।”

उन्होंने कहा, “हम रिश्तेदारों से बात कर के इस पर निर्णय ले सकते हैं कि शवों को जलाना है या उन्हें दफनाना है।” सिल्वा ने कहा कि महामारी के फैलने की शुरुआत से लेकर सेना ने दफनाने की प्रक्रिया को संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब