लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 एंटीबॉडी जांच की रिपोर्ट में लगता है महज 20 मिनट का समय

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:13 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 10 दिसंबर वैज्ञानिकों ने कोविड-19 बीमारी के कारक सार्स-सीओवी-2 वायरस के एंटीबॉडी का सटीक तरीके से पता लगाने के लिए नयी जांच विकसित की है जिसका परिणाम महज 20 मिनट में मिल जाता है।

इस जांच के संबंध में अध्ययन ‘साइंटिफिक रिपोर्टस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। यह मौजूदा समय में उपलब्ध बेहद सटीक जांच जितनी ही भरोसेमंद है, साथ ही यह कम जटिल है और जांच का परिणाम जल्दी आ जाता है।

सीरोलॉजिकल जांच के लिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ बेहद जटिल प्रयोगशाला पद्धति ‘एलिसा’ का उपयोग होता है, इसमें चार से छह घंटे का समय लगता है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के संबंध में गुणवत्तापूर्ण जानकारी देता है।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि सामान्य जांच स्ट्रिप के उपयोग से परिणाम जल्दी आता है लेकिन वह ज्यादा भरोसेमंद नहीं होता और ना ही शरीर में एंटीबॉडी के स्तर की सटीक जानकारी दे पाता है।

लेकिन, जांच का यह नया तरीका, ‘बायोलेयर इंटरफेरोमेट्री इम्यूनोसॉरबेंट एसेस’ (बीएलआई-आईएसए) 20 मिनट से भी कम समय में शरीर में एंटीबॉडी के स्तर का सटीक पता लगा लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना