लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर कम प्रभावी हो सकता है कोविड-19 एंटीबॉडी, टीका : अध्ययन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मार्च कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर किये गये एक अध्ययन के अनुसार कोविड-19 एंटीबॉडी पर आधारित औषधियां और अब तक विकसित टीके नए स्वरूप पर कम प्रभावी हो सकते हैं क्योंकि वायरस का नया स्वरूप बेहद तेजी से फैल रहा है।

यह अध्ययन ‘नेचर मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में कहा गया है कि तेजी से फैलते कोरोना वायरस के तीन नए स्वरूप वायरस के मूल स्वरूप पर काम करने वाले एंटीबॉडी पर बेअसर हो सकते हैं।

सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में वायरस के नए स्वरूप का पता चला था, इसके बाद ब्रिटेन में और ब्राजील में वायरस का नया स्वरूप सामने आया था।

अमेरिका के सेंट लुईस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से अनुसंधानकर्ताओं समेत कई वैज्ञानिकों के अनुसार चीन के वुहान से आये मूल वायरस की तुलना में कोरोना वायरस के नए स्वरूप को बेअसर करने के लिए टीकाकरण या स्वाभाविक संक्रमण के बाद बने अधिक से अधिक एंटीबॉडी या दवा के रूप में इस्तेमाल के लिए तैयार किये गये शुद्ध एंटीबॉडी की आवश्यकता होती है।

अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से माइकल एस डायमंड ने कहा, ‘‘हमें चिंता इस बात की है कि जिन लोगों में हम समझते हैं कि कोविड-19 से संक्रमित होने या टीका लेने के कारण उनमें एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर तैयार हो गया होगा, वे भी वायरस के नए स्वरूप से सुरक्षित नहीं हो सकते हैं।’’

अनुसंधानकर्ता ने कहा कि टीकाकरण या स्वाभाविक संक्रमण से किसी व्यक्ति में अधिक से अधिक एंटीबॉडी कैसे तैयार होता है, इस बारे में कई मत हैं।

डायमंड ने कहा, ‘‘कुछ लोगों में एंटीबॉडी निर्माण का स्तर बेहद उच्च होता है और ऐसे लोग नए स्वरूप के प्रति अधिक सुरक्षित हो सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों खासकर बुजुर्गों और टीका नहीं लिए व्यक्तियों में संभव है कि एंटीबॉडी इतने उच्च स्तर में नहीं बन सकता है।’’

हालिया अनुसंधान में वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में वायरस के तीन नए स्वरूपों को निष्प्रभावी करने के लिए एंटीबॉडी की क्षमता का परीक्षण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'