लाइव न्यूज़ :

जंग की तैयारी कर रहे हैं किम जोंग उन, विवादित समुद्री सीमा के पास दागे तोप के गोले, दक्षिण कोरिया ने येओनपयोंग द्वीप खाली करना शुरू किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2024 18:37 IST

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई बताया हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। दक्षिण कोरियाई द्वीप येओनपयोंग में रहने वाले लोगों का कहना है कि दक्षिण कोरियाई सेना ने उन्हें जगह खाली करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच विवादित समुद्री सीमा पर तोप अभ्यास किया दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई बताया उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के उत्तर में समुद्र में 200 गोले दागे

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच विवादित समुद्री सीमा पर तोप अभ्यास किया जो 2018 के सैन्य समझौते का उल्लंघन है। दक्षिण कोरिया के 'ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के उत्तर में समुद्र में 200 गोले दागे। 

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई बताया हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। दक्षिण कोरियाई द्वीप येओनपयोंग में रहने वाले लोगों का कहना है कि दक्षिण कोरियाई सेना ने उन्हें जगह खाली करने के लिए कहा है क्योंकि वह शुक्रवार शाम या रात में इसी तरह के अभ्यास को शुरू करने की योजना बना रही है। 

वहीं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अधिकारियों को मिसाइलों के लिए मोबाइल लॉन्च वाहनों का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि किम ने दुश्मनों के साथ बढ़ते सैन्य टकराव के मद्देनजर यह आदेश दिया है और वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दूसरे देशों के लिए उनके हमलों का पता लगाना मुश्किल हो। किम के आदेश की यह खबर व्हाइट हाउस के एक बयान के कुछ घंटों बाद आई है। 

अमेरिका ने एक बयान में कहा था कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पाया है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइल लांचर की आपूर्ति की। अमेरिका और उसके सहयोगी पहले भी उत्तर कोरिया पर अपने सैन्य कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए रूसी प्रौद्योगिकियों के बदले में रूस को तोपें और गोला-बारूद भेजने का आरोप लगा चुके हैं। 

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, किम ने एक फैक्टरी का दौरा किया, जो ट्रांसपोर्ट इरेक्टर लॉन्चर (टीईएल) को बनाने का काम करती है हालांकि यह नहीं बताया गया कि वह कब गए या फैक्टरी कहां है। टीईएल एक ऐसा वाहन है, जिसकी मदद से उत्तर कोरिया अपने क्षेत्र के चारों ओर मिसाइलों को ला या फिर ले जा सकता है। इस वाहन की मदद से उसके विरोधियों के लिए पहले से हमले का पता लगाना और भी अधिक कठिन हो जाता है। कुछ दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास इस तरह के लगभग 100-200 वाहन हैं।

टॅग्स :किम जोंग उनदक्षिण कोरियाउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."