लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को फिर धमकी दी, अधिक परमाणु हथियारों का उत्पादन करने की बात दोहराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2024 11:12 IST

पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ दल की पांच दिवसीय बैठक में किम ने कहा कि वह इस साल तीन और सैन्य जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करेंगे, अधिक परमाणु हथियारों का उत्पादन करेंगे और हमला करने वाले ड्रोन तैयार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को फिर धमकी दीकिम जोंग उन ने अपनी सेना को आदेश दियाअगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया उसके खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करते हैं तो उनका ‘नामोनिशान मिटा दें।’

नई दिल्ली: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को एक बार फिर खुली धमकी दी है। किम जोंग उन ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया उसके खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करते हैं तो उनका ‘नामोनिशान मिटा दें।’

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये भी सामने आया है कि नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर कोरिया द्वारा इस साल हथियारों के परीक्षण में और तेजी लाई जा सकती है। पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ दल की पांच दिवसीय बैठक में किम ने कहा कि वह इस साल तीन और सैन्य जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करेंगे, अधिक परमाणु हथियारों का उत्पादन करेंगे और हमला करने वाले ड्रोन तैयार करेंगे।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह प्रयास भविष्य में अमेरिका पर कूटनीति दबाव बढ़ाने के लिए है। सेना के कमांडिंग अधिकारियों के साथ रविवार को हुई बैठक में किम ने देश के परमाणु हथियारों के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के खातिर ‘सबसे कीमती हथियार’ को हमले के लिए तैयार रखना जरूरी है। 

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, किम ने इस बात पर जोर दिया अगर वे (अमेरिका, दक्षिण कोरिया) उत्तर कोरिया के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करते हैं तो हमारी सेना को बिना हिचकिचाए अपने सभी प्रमुख संसाधनों को जुटाकर उन्हें पूरी तरह से खत्म करने के लिए जवाबी हमला करना चाहिए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने ऐसे धमकी भरे लहजे में बात की हो। दिसंबर 2023 में अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद किम ने कहा था कि देश की यह नीति है कि दुश्मन देशों द्वारा उकसाए जाने पर परमाणु हमला करने में हिचकिचाया नहीं जाएगा। 

उत्तर कोरिया में पिछले वर्ष से परमाणु हथियारों के परीक्षण में तेजी आई है और देश के नेता किम जोंग उन कई बार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दे चुके हैं। हालांकि, कई विदेशी विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया को अभी तक सक्षम परमाणु मिसाइलें हासिल नहीं हुई हैं। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में अमेरिका-दक्षिण कोरियाई बैठक का हवाला दिया है। ठोस ईंधन वाली ‘ह्वासोंग-18’ मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद से ही किम जोंग उन के तेवर बदले हुए हैं।

टॅग्स :किम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरियादक्षिण कोरियामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?