लाइव न्यूज़ :

किम जोंग-उन ने फिर भरी युद्ध की हुंकार, मिसाइल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 14, 2023 20:51 IST

किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी को किसी भी समय किसी भी युद्ध से निपटने के लिए "भारी सैन्य बल" से लैस किया जाना चाहिए ताकि दुश्मनों को अपने सशस्त्र बलों का उपयोग करने की हिम्मत करने से रोका जा सके और यदि वे ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें नष्ट कर दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग-उन ने देश की मिसाइल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दियाउत्तर कोरियाई नेता ने सैन्य हथियारों का उत्पादन करने वाली प्रमुख फैक्टरियों का दौरा कियाउत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी को किसी भी समय किसी भी युद्ध से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

प्योंगयांग: उत्तर कोरियाई नेता और तानाशाह किम जोंग-उन ने देश की मिसाइल उत्पादन क्षमता को "भारी बढ़ावा" देने का आह्वान किया है। किम जोंग-उन ने हाल ही में रणनीतिक मिसाइलों, रॉकेट लॉन्चरों और अन्य सैन्य हथियारों का उत्पादन करने वाली प्रमुख फैक्टरियों की दो दिवसीय यात्रा की। इस दौरान किम जोंग-उन ने सैनिकों, अधिकारियों और देश के लोगों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम जोंग-उन की यात्रा  ऐसे समय में हो रही है जब दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका इस महीने के अंत में अपना वार्षिक उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास को उत्तर के आक्रमण का पलटवार बताया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  किम जोंग-उन ने अपने सैन्य अधिकारियों से कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए भंडार में हथियारों की कमी नहीं होनी चाहिए। किम जोंग-उन ने हथियारों के जखीरे को बढ़ाने और नए आधुनिक हथियार विकसित करने के निर्देश भी दिए।

उत्तर कोरियाई नेता की यात्रा किम जोंग-उन द्वारा सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग की एक विस्तृत बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने मिसाइल उत्पादन क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया।

योनहाप समाचार एजेंसी ने कहा, "उन्होंने मौजूदा मिसाइल उत्पादन क्षमता को काफी हद तक बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया ताकि विस्तारित और मजबूत फ्रंटलाइन इकाइयों और मिसाइल इकाइयों की प्रणाली और परिचालन योजनाओं के अनुसार बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन किया जा सके।" 

किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी को किसी भी समय किसी भी युद्ध से निपटने के लिए "भारी सैन्य बल" से लैस किया जाना चाहिए ताकि दुश्मनों को अपने सशस्त्र बलों का उपयोग करने की हिम्मत करने से रोका जा सके और यदि वे ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें नष्ट कर दिया जाए। 

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?