लाइव न्यूज़ :

जॉनसन को ‘कोविड टीका पास’ संबंधी नियम लाने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:44 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 दिसंबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुधवार से देश में कोविड -19 टीका प्रमाण पत्र अनिवार्य करने को लेकर अपनी ही पार्टी के भीतर से विरोध का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड में वयस्कों को नाइटक्लब, बड़े खेल मैचों और अन्य बड़े आयोजनों में प्रवेश करने के लिए दोहरे टीकाकरण के प्रमाण के रूप में अब तथाकथित ‘‘कोविड पास’’ दिखाना होगा। कंजरवेटिव पार्टी के 99 सांसदों ने सरकार की योजनाओं के खिलाफ मतदान करने के बावजूद मंगलवार रात संसद ने नियम पारित कर दिए।

विपक्षी लेबर पार्टी ने पहले ही कहा था कि वह अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के हित में योजनाओं का समर्थन करेगी।

लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारर ने कहा कि यह ‘‘प्रधानमंत्री के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है।’’ उन्होंने मतदान के बाद कहा, ‘‘यह पुष्टि करता है कि वह सरकार के बुनियादी कार्यों का निर्वहन करने के लिए बहुत कमजोर हैं।’’

बुधवार से ऐसे स्थानों में प्रवेश के लिए पिछले 48 घंटों के भीतर पूर्ण टीकाकरण या एक नकारात्मक पीसीआर का प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

इस बीच, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) के मुख्य कार्यकारी डॉ. जेनी हैरिस ने बुधवार को सांसदों की एक समिति को बताया कि कोविड-19 का ओमीक्रोन स्वरूप महामारी की शुरुआत के बाद से सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए ‘‘शायद सबसे बड़ा खतरा है।’’

जॉनसन ने स्वयंसेवियों के लिए एक नई अपील में कहा, ‘‘बूस्टर टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में हमें अपनी क्षमता को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला