लाइव न्यूज़ :

15 साल की उम्र में सीरिया जा आईएस में शामिल होने वाली लड़की ने दिया बेटे को जन्म, बच्चे की खातिर करना चाहती है ब्रिटेन वापसी

By भाषा | Updated: February 18, 2019 15:07 IST

शमीमा बेगम अब 19 साल की हो गई है। युद्ध की खबर देने वाले एक संवाददाता ने शरणार्थी शिविर में उसका पता लगाया था और देखा था कि वह गर्भवती है और अपने अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के लिए युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए परेशान है।

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन, 18 फरवरी: सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने के लिए 2015 में ब्रिटेन से भागी, बांग्लादेशी मूल की एक गर्भवती युवती ने सीरिया में बेटे को जन्म दिया लेकिन बच्चे की सुरक्षा के खातिर अब वह वहां से ब्रिटेन लौटना चाहती है। 

2015 में वह 15 साल की, स्कूल छात्रा थी जब वह ब्रिटेन से भाग कर सीरिया में आईएसआईएस में शामिल होने चली गई थी। 

शमीमा बेगम अब 19 साल की हो गई है। युद्ध की खबर देने वाले एक संवाददाता ने शरणार्थी शिविर में उसका पता लगाया था और देखा था कि वह गर्भवती है और अपने अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के लिए युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए परेशान है। 

उसके परिवार ने रविवार को बताया कि उन्हें सूचना दी गई कि बच्चे ने जन्म ले लिया है। उनके परिवार के वकील ने बयान जारी कर बताया कि शमीमा बेगम ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया और मां-बच्चा दोनों ठीक हैं। 

परिवार के वकील मोहम्मद तस्नीम अकुन्जी ने बीबीसी को बताया कि इससे पहले बेगम के दो बच्चों की मौत की वजह से उनका परिवार इस बच्चे की सेहत को लेकर “बहुत चिंतित” था और चाहता था कि दोनों ब्रिटेन लौट आएं। 

उन्होंने बताया कि बच्चे से कोई खतरा नहीं है और कानूनी रूप से शमीमा बेगम को ब्रिटिश नागरिक के तौर पर लौटने की इजाजत दी जानी चाहिए। 

ब्रिटेन के संस्कृति मंत्री जेरेमी राइट ने मामले के संबंध में कहा कि उसका वापस आना ठीक होगा लेकिन अगर वह वापस आई तो उसे यह समझना होगा कि उसे अब तक किए गए अपनी कार्यों की जिम्मेदारी लेनी होगी।

जिहादी दुल्हन उन महिलाओं को कहा जाता है जो इस्लामी चरमपंथियों से शादी करने का फैसला करती हैं ताकि उनसे पैदा हुए बच्चे इस लड़ाई को आगे ले जा सकें। 

टॅग्स :आईएसआईएसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो