यरुशलम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक "शानदार" बैठक की, जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई मुद्दों और क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर चर्चा की। 'मोदी, मोदी' के नारों के साथ PM नरेंद्र मोदी का इजरायल संसद नेसेट में खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया गया। नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा, "PM नरेंद्र मोदी कनेसेट में आपका स्वागत है।" नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा, "आज, नेसेट के स्पीकर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं उनका स्वागत कर रहा हूँ, क्योंकि वे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो नेसेट को संबोधित करके एक बार फिर इतिहास रचने वाले हैं। धन्यवाद, प्रधानमंत्री मोदी।
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम दोनों के बीच व्यक्तिगत और दोनों देशों और हमारे लोगों के बीच एक शानदार दोस्ती रही है। आज सुबह, मेरी पत्नी सारा और मैंने एयरपोर्ट पर आपका स्वागत किया। जैसे ही आप सीढ़ियों से नीचे आए, हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी का गले लगना कुछ खास है। इसे मोदी हग कहा जाता है। यह दुनिया भर में मशहूर है। और जब आप किसी को करीब से सच में गले लगाते हैं, तो आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है। यह असल है। इसे मोदी हग कहा जाता है।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को इजराइल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी के बुधवार से शुरू हो रहे इजराइल के दो दिवसीय दौरे को इजराइली मीडिया ने द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण और ‘‘रणनीतिक संबंधों को पुनर्व्यवस्थित करने’’ वाला बताया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं आज यहां आपके आने से बहुत खुश हूं। मैं इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इज़राइल के एक महान दोस्त, भारत-इज़रायल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के यहां आने से हुआ हूं। मेरे प्यारे दोस्त आपका और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का जेरूसलम में स्वागत है।