लाइव न्यूज़ :

यरुशलम पर डोनाल्ड ट्रंप को झटका, यूएन में भारत समेत 100 देशों ने विपक्ष में डाला वोट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 22, 2017 08:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी है। इस फैसले का हर तरफ विरोध हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र में भारत समेत 100 देशों ने गुरुवार अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ वोट दिया हैट्रंप ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने वाले देशों को अनुदान में कटौती की धमकी दी थीडोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुरानी नीति को तोड़कर यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी

यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत समेत 100 देशों ने गुरुवार अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ वोट दिया है। हालांकि कुछ देशों ने ट्रंप के दबाव में आकर खुद को इससे अलग रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव रखा जिसे कुल 128 देशों का समर्थन मिला। 9 देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया और 35 देशों ने खुद को इससे अलग रखा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने वाले देशों को अनुदान में कटौती की धमकी दी थी।

अंतर्राष्ट्रीय नीति को तोड़कर यरुशलम को बनाया राजधानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुरानी अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय नीति को तोड़कर यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इस फैसले को आड़े हाथों लिया और ट्रंप की आलोचना भी की। हालांकि इस कदम से इस्राइल बहुत खुश है लेकिन वैश्विक समुदाय इसे पश्चिम एशिया में हिंसा भड़काने वाला कदम मानते हैं।

यरुशलम मसले पर भारत की स्थिति

भारत ने इस मसले पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उसका संकेत साफ है। भारत का कहना है कि फलस्तीन पर उसकी स्थिति पहले की तरफ साफ और स्वतंत्र है। गुट निरपेक्ष देशों की बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि इस्राराइल-यरुशलम शांति का मार्ग आपसी मान्यता और सुरक्षा प्रबंधों पर आधारित है। इसका समाधान इस्राराइल और फलस्तीन के बीच जल्द से जल्द बातचीत से ही निकल सकता है।

अमेरिका ने प्रस्ताव की आलोचना की

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने महासभा के प्रस्ताव की आलोचना की। हेली ने कहा कि अमेरिका इस दिन को याद रखेगा जब एक संप्रभु देश के तौर पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की वजह से संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि अमेरिका यरुशलम में अपना दूतावास खोलेगा।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रयरुशलमडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."