लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: March 19, 2022 17:56 IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के भारत आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज शाम पीएम मोदी से की मुलाकातभारत के लिए जापान 42 बिलियन डॉलर के भारी भरकम निवेश की घोषणा कर सकता

नई दिल्ली:जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फुमियो किशिदा के बीच उपयोगी बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के भारत आए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जापान के पीएम के इस भारत दौरा में जापान के द्वारा अगले पांच सालों में 42 बिलियन डॉलर के भारी निवेश की घोषणा की जा सकती है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साल 2014 में भारत की यात्रा की थी और उस दौरान उन्होंने अगले पांच सालों में 3.5 ट्रिलियन येन के निवेश का ऐलान किया था। जापान भारत के अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाई स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में निवेश और मदद कर रहा है। 

मालूम हो कि जापान भारत के शहरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सहयोग कर रहा है। साथ ही वो देश में रेल के तंत्र को रफ्तार देने के लिए बुलेट ट्रेन योजना पर भी काम कर रहा है।

जापान का प्रधानमंत्री बनने के बाद फुमियो किशिदा की यह पहला दौरा है। इसके अलावा उन्होंने पहली बार पीएम मोदी से भी मुलाकात की। जापान में साल 2021 में हुए चुनावों में जीत हासिल कर फुमियो किशिदा ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाल था। 

टॅग्स :जापानभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल