लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक विवाह की अनुमति देने से इनकार करना असंवैधानिक, जापान की अदालत ने फैसला सुनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 11:01 IST

अदालत के पास विवाह संबंधी वर्तमान कानून को पलटने की शक्ति नहीं है, जिसकी व्याख्या के अनुसार, विवाह केवल एक पुरुष और एक महिला के बीच हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकारी कार्यालय समलैंगिक जोड़ों के विवाह की अनुमति देने से इनकार कर सकते हैं।तीन समलैंगिक जोड़ों ने एक अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।समलैंगिक जोड़ों को वैवाहिक समानता नहीं दिए जाने को असंवैधानिक करार दिया था।

तोक्योः जापान की एक अदालत ने फैसला सुनाया है कि समलैंगिक विवाह की अनुमति देने से इनकार करना असंवैधानिक है और इस प्रकार के संबंधों की अनुमति देने वाला कानून लाने के लिए तत्काल सरकारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। वादी और समलैंगिक समुदाय ने अदालत के इस फैसले की सराहना की और कहा कि यह समानता की दिशा में बदलाव की आशा पैदा करता है। अदालत के पास विवाह संबंधी वर्तमान कानून को पलटने की शक्ति नहीं है, जिसकी व्याख्या के अनुसार, विवाह केवल एक पुरुष और एक महिला के बीच हो सकता है।

जब तक मौजूदा कानून में संशोधन कर उसमें समलैंगिक जोड़ों को शामिल नहीं किया जाता या इस संबंध में कोई नया कानून नहीं बनाया जाता तब तक सरकारी कार्यालय समलैंगिक जोड़ों के विवाह की अनुमति देने से इनकार कर सकते हैं। साप्पोरो उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि समलैंगिंक जोड़ों के विवाह को मान्यता नहीं दिए जाने से समानता और विवाह की स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है। अदालत में तीन समलैंगिक जोड़ों ने एक अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।

अधीनस्थ अदालत ने समलैंगिक जोड़ों को वैवाहिक समानता नहीं दिए जाने को असंवैधानिक करार दिया था, लेकिन उन्हें हुई पीड़ा को लेकर उनकी ओर से किए गए मुआवजे के दावों को खारिज कर दिया था। जापान में इससे पहले भी कई अदालतें फैसला सुना चुकी हैं कि समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं दिया जाना असंवैधानिक है।

टॅग्स :जापानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल