लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण के मुद्दों पर घिरा जापान, प्लास्टिक कचरा कम करने की चुनौती

By भाषा | Updated: June 27, 2019 13:13 IST

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पिछले महीने कहा था कि यह मुद्दा, “जी 20 के सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों में से एक होगा।” साथ ही कहा था कि जापान, “नेतृत्व की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहा है।” पर्यावरण कार्यकर्ताओं का हालांकि कहना है कि यह सौदा “पहला कदम” है वहीं वे इसे ज्यादा महत्त्वाकांक्षी बनाए जाने का भी तर्क दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमीर एवं विकासशील राष्ट्रों को इस मुद्दे पर साथ लाने वाला यह पहला समझौता है। इस सौदे के तहत जी20 सदस्य देशों को प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी।

जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे जापान को उम्मीद है कि वैश्विक नेता समुद्री प्लास्टिक कचरे को लेकर एक करार का समर्थन करने के साथ ही जलवायु परिवर्तन पर समान राय रखेंगे लेकिन उसका खुद का पर्यावरणीय रिकॉर्ड निगरानी के दायरे में हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जापान प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पाने में काफी पीछे है और जलवायु परिवर्तन को लेकर अपने रुख में बदलाव लाने के अमेरिकी दवाब को झेल रहा है ताकि मुद्दे पर एक जैसी राय बन सके।

ओसाका में इस हफ्ते होने जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता जापान कर रहा है और उसने समुद्री प्लास्टिक कचरे पर पर्यावरण मंत्रियों के साथ पहले से ही एक समझौता कर लिया है जिसे इस हफ्ते पेश किया जाएगा।

इस सौदे के तहत जी20 सदस्य देशों को प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी लेकिन इस लक्ष्य को हासिल कैसे किया जाएगा इस बारे में बहुत कम ब्यौरे शामिल किए गए हैं। इसमें स्वैच्छिक कदमों और सालाना प्रगति रिपोर्ट देने जैसे कदमों को प्रस्तावित किया गया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पिछले महीने कहा था कि यह मुद्दा, “जी 20 के सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों में से एक होगा।” साथ ही कहा था कि जापान, “नेतृत्व की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहा है।” पर्यावरण कार्यकर्ताओं का हालांकि कहना है कि यह सौदा “पहला कदम” है वहीं वे इसे ज्यादा महत्त्वाकांक्षी बनाए जाने का भी तर्क दे रहे हैं।

अमीर एवं विकासशील राष्ट्रों को इस मुद्दे पर साथ लाने वाला यह पहला समझौता है। 

टॅग्स :जापानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल