लाइव न्यूज़ :

जापान, दक्षिण कोरिया में संक्रमण के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 10:43 IST

Open in App

तोक्यो, 13 दिसंबर (एपी) जापान में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 3,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं सरकार अर्थव्यवस्था कमजोर होने के डर से कड़े कदम उठाने में देरी कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि संक्रमण के 3,030 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 621 मामले तोक्यो से हैं। नए मामलों को मिलाकर देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,287 हो गई है और संक्रमण से अब तक 2,562 लोगों की मौत हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि देश भर में गंभीर मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिससे अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है और अन्य मरीजों के प्रतिदिन उपचार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शहर से बाहर जाने में रोक लगाने और दुकानों को थोड़ा पहले बंद कराने जैसे कदम उठाने की मांग की है।

मीडिया में हाल ही में एक आए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि संक्रमण से निपटने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री योशिहीदे सुगा सरकार के प्रति लोगों के समर्थन में पहले के तीन महीनों की तुलना में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र में- दक्षिण कोरिया में संक्रमण के एक दिन में 1,030 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी इससे निपटने की कोशिश में जी-जान से लगे हुए हैं।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने रविवार को बताया कि देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 42,766 हो गए हैं वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 580 हो गई है।

प्रधानमंत्री चुंग स्ये-कुन ने शनिवार को कहा कि अगर देश में संक्रमण का प्रकोप नहीं थमता तो उनकी सरकार को उच्चतम स्तर के सामाजिक दूरी के नियमों को लागू करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा