लाइव न्यूज़ :

Japan PM Fumio Kishida: लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव में किस्मत नहीं आजमाएंगे फुमियो किशिदा, सितंबर में जापान को मिलेगा नया पीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 13:06 IST

Japan PM Fumio Kishida: अगला नेता देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी जगह लेगा, क्योंकि एलडीपी को जापानी संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल है।

Open in App
ठळक मुद्देJapan PM Fumio Kishida: किशिदा सितंबर 2021 में एलडीपी के अध्यक्ष चुने गए थे।Japan PM Fumio Kishida: तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है।Japan PM Fumio Kishida: आम चुनाव से पहले नये नेता के चयन की मांग तेज कर दी है।

Japan PM Fumio Kishida: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि वह सितंबर में प्रस्तावित सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में किस्मत नहीं आजमाएंगे। किशिदा सितंबर 2021 में एलडीपी के अध्यक्ष चुने गए थे। उनका तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है।

जापान के सरकारी टीवी चैनल ‘एनएचके’ की खबर के मुताबिक, किशिदा के एलडीपी अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने का मतलब यह है कि पार्टी प्रमुख निर्वाचित होने वाला अगला नेता देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी जगह लेगा, क्योंकि एलडीपी को जापानी संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल है।

किशिदा के कार्यकाल में उनकी पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल होने के आरोप लगे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता का स्तर काफी घट गया है। इसके अलावा, साल की शुरुआत में हुए स्थानीय चुनावों में एलडीपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी सांसदों ने अगले आम चुनाव से पहले नये नेता के चयन की मांग तेज कर दी है।

किशिदा ने सितंबर में प्रस्तावित एलडीपी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिससे नये पार्टी प्रमुख के चयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जानकार उनकी इस घोषणा को यह दर्शाने के प्रयास के रूप में देख रहे हैं कि उनकी पार्टी में अच्छे बदलाव हो रहे हैं। किशिदा ने कहा कि वह नये नेता का समर्थन करेंगे।

टॅग्स :जापानफुमियो किशिदा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!