लाइव न्यूज़ :

Japan-Russia Bans: 335 वस्तु की सूची, 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं?, जापान ने हांगकांग के 11, चीन के 7, तुर्की के 8 समूह को किया बैन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 16:05 IST

Japan-Russia Bans: कैबिनेट ने प्रौद्योगिकी और मशीनरी निर्माताओं सहित रूस के 22 सैन्य-संबंधी संगठनों पर पूर्ण निर्यात प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देजापान ने पहले भी कई बार प्रतिबंध लगाए हैं।देश की नीति की पुष्टि करने के बाद उठाया गया है।23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं किया जा सकेगा।

Japan-Russia Bans: जापान ने यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ शुक्रवार को अतिरिक्त प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी, जिनमें दर्जनों व्यक्तियों और समूहों की संपत्तियों पर रोक लगाना शामिल है। इसके साथ ही रूस एवं कई अन्य देशों के दर्जनों संगठनों को निर्यात किए जाने पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह प्रतिबंध रूस को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में उसकी मदद करने वालों पर लगाए गए हैं। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कैबिनेट को बताया कि अतिरिक्त प्रतिबंध यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधों को मजबूत करने के 'जी-7' के प्रयास के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। नवीनतम कदम प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा द्वारा दिसंबर के मध्य में 'जी-7’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में देश की नीति की पुष्टि करने के एक महीने बाद उठाया गया है।

हयाशी ने कहा, "यह वैश्विक शांति प्राप्त करने और रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन से जुड़ी समस्याओं के हल की दिशा में अंतरराष्ट्रीय प्रयास के हिस्से के रूप में जापान का योगदान है।" जापान ने उन व्यक्तियों, संगठनों और बैंकों की एक सूची बनाई है, जिनकी संपत्तियों पर रोक (फ्रीज) लगायी जाएगी।

इस सूची में 11 व्यक्ति, 29 संगठन और तीन रूसी बैंक शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया और जॉर्जिया के एक-एक बैंक भी सूची में शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद की है। कैबिनेट ने प्रौद्योगिकी और मशीनरी निर्माताओं सहित रूस के 22 सैन्य-संबंधी संगठनों पर पूर्ण निर्यात प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी।

व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, जापान ने 335 वस्तुओं की एक सूची को भी मंजूरी दी है, जिन्हें 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं किया जा सकेगा। इस सूची में वाहनों के इंजन और पुर्जे, मोटर चालित साइकिलें, संचार और ध्वनिक उपकरण, यांत्रिक उपकरण और 'वाल्व' शामिल हैं। निर्यात प्रतिबंध उन 31 गैर-रूसी समूहों पर भी लागू किए जाएंगे, जिनके बारे में सरकार का कहना है कि उन्होंने रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद की। इनमें हांगकांग के 11, चीन के सात, तुर्की के आठ समूह शामिल हैं।

टॅग्स :जापानरूसव्लादिमीर पुतिनचीनशी जिनपिंगतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!