लाइव न्यूज़ :

Japan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2026 22:17 IST

Japan election: लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के बीच चुनाव कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJapan election: प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है।Japan election: जापान में रविवार को निचले सदन के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।Japan election: रविवार को मतदान प्रतिशत 21.64% रहा, जबकि पिछले चुनाव में इसी समय यह 24.3% था।

टोक्योः जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में लगभग बहुमत प्राप्त करने की राह पर है। सरकारी चैनल ‘एनएचके’ और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपने ‘एग्जिट पोल’ में यह दावा किया है। एनएचके का कहना है कि ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन निचले सदन की 465 सीटों में से दो-तिहाई से अधिक सीट जीत सकता है। ताकाइची ने अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। जापान में रविवार को निचले सदन के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया, जिसे व्यापक रूप से प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। मतदाता उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के बीच चुनाव कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रतिनिधि सभा के चुनावों में आपकी ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को हार्दिक बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस अचानक हुए चुनाव में ताकाइची की स्पष्ट जीत की उम्मीद है, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड बर्फबारी से मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। ब्लूमबर्ग ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे तक नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मतदान प्रतिशत 21.64% रहा, जबकि पिछले चुनाव में इसी समय यह 24.3% था।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार तक लगभग 26% योग्य मतदाताओं ने प्रारंभिक मतदान में अपना वोट डाल दिया था। एग्जिट पोल क्या कहते हैं रॉयटर्स ने एनएचके एग्जिट पोल के हवाले से बताया कि एग्जिट पोल के अनुसार, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और उसके गठबंधन सहयोगी इशिन को 465 सदस्यीय निचले सदन में संयुक्त रूप से 302 से 366 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस बीच, ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सदन की 465 सीटों में से 274 सीटें जीतकर बहुमत के लिए आवश्यक 233 सीटों से कहीं अधिक, यानी 328 सीटें हासिल करने की राह पर है। रायशुदा सर्वेक्षणों के अनुसार, ताकाइची के नेतृत्व वाला रूढ़िवादी गठबंधन, जो जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं, निचले सदन की 465 सीटों में से लगभग 300 सीटें जीत सकता है, जो कि उसके मौजूदा 233 सीटों से काफी अधिक है। 

टॅग्स :जापानTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

क्रिकेट51 गेंद में शतक, जापान गेंदबाज पर टूटे विल मालास्जुक, 12 चौके, 5 छक्के, 55 गेंद की मदद से 102 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!