लाइव न्यूज़ :

5800 गायों के साथ समुद्र में लापता जहाज का अब तक नहीं चल सका है पता, फिर शुरू हुआ खोज अभियान

By भाषा | Updated: September 8, 2020 12:45 IST

गल्फ लाइवस्टॉक-1नाम का जहाज दो सितंबर से लापता है। इसमें कुल 43 सदस्य सवार थे। साथ ही 5800 गायों भी इसमें मौजूद थीं। इस जहाज की ओर से संकट संदेश भी भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्वी चीन सागर में लापता हुए जहाज की खोज एक बार फिर शुरू हुईजहाज के 40 सदस्य अभी भी लापता, जहाज में 5800 गायें भी मौजूद थीं

तोक्यो:जापान के दक्षिणी द्वीप में लापता पोत एवं इसके चालक दल के 40 लापता सदस्यों की तलाश जापानी तट रक्षक बल की नौकाओं ने मंगलवार को एक बार फिर से शुरू किया। तूफान की वजह ये बचाव अभियान रोक दिया गया था।

‘गल्फ लाइवस्टॉक 1’ जहाज ने दो सितम्बर तड़के संकट संदेश भेजा था। 11,947 टन वजन वाला यह जहाज चालक दल के 43 सदस्यों और 5,800 गायों को लेकर पूर्वी चीन सागर में अमामी ओशिमा के तट के नजदीक से गुजर रहा था।

जापान में आए दूसरे तूफान के बचाव अभियान बाधित करने से पहले चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया था और एक अन्य सदस्य का शव बरामद हुआ था। चालक दल के 40 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। विमान के जरिए तलाश करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी गई थी। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को लहरे शांत होने पर दो गश्त नौकाएं दोबारा समुद्र में उतरीं। 

लापता जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य सवार थे और इसके लापता होने से पहले खराब मौसम के बीच जहाज ने संकट में होने का संदेश भेजा था। 

इससे पहले तट रक्षक अधकिारियों ने बताया कि तट रक्षकों ने बुधवार की देर रात चालक दल के एक सदस्य को पानी में से बचा लिया था। उन्होंने बताया कि फिलीपीन का रहने वाला चालक दल का यह सदस्य चलने में सक्षम है और उसका स्वास्थ्य ठीक है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले जापानी नौसेना के पी—3सी निगरानी विमान ने पाया कि जीवन रक्षक जैकेट पहने एक व्यक्ति पानी में बचने की मशक्कत कर रहा है। जहाज में सवार चालक दल के अन्य सदस्यों में 38 फिलीपीन के, दो न्यूजीलैंड के और एक ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल