लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एचटी इमाम के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: March 5, 2021 13:03 IST

Open in App

ढाका, पांच मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के राजनीतिक सलाहकार एच टी इमाम के निधन पर शोक जताया।

इमाम का बृहस्पतिवार को ढाका के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया था।

सत्तारूढ़ आवामी लीग के कार्यालय सचिव बिप्लब बरुआ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि इमाम (81) ने यहां ‘कम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल’ में बृहस्पतिवार को आखिरी सांस ली। इमाम का यहां इलाज चल रहा था।

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश मंत्री जयशंकर, भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और ढाका में भारतीय उच्चायोग ने कल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के राजनीतिक सलाहकार हुसैन तौफीक इमाम के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की।’’

जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की आगामी यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री इस महीने बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ और बांग्लादेश-भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर यहां आने वाले हैं।

इमाम 1971 में युद्धकालीन सरकार में कैबिनेट सचिव रहे थे।

देश में 2008 के चुनाव के बाद हसीना की अगुवाई में आवामी लीग की सरकार बनने पर इमाम को प्रधानमंत्री का जन प्रशासन विषयक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

फिर 2014 के चुनाव के बाद उन्हें प्रधानमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील