लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:21 IST

Open in App

ढाका, चार मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्री ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के योगदान और उनके नेतृत्व की सराहना की।

बांग्लादेश की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ और बांग्लादेश- भारत के राजनयिक संबंधों के 50 साल होने के मौके पर इस महीने प्रधानमंत्री मोदी की ढाका यात्रा के पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए जयशंकर एक दिवसीय दौरे पर यहां आए। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन से भी वार्ता की।

हसीना के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से उनको शुभकामनाएं दीं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना का शुक्रिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी (हसीना की) दूरदर्शिता और नेतृत्व से दोनों देशों का द्विपक्षीय संबंध लगातार आगे बढ़ रहा है।’’

ढाका में भारतीय उच्चायोग के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘गणोभवन’ में यह बैठक हुई।

जयशंकर ने अपने दिवंगत पिता के. सुब्रमण्यम द्वारा बांग्लादेश पर लिखी गयी दो किताबें भी उन्हें भेंट कीं। के सुब्रमण्यम अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक मामलों के नामी विश्लेषक थे।

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ये किताबें 1972 के समय बांग्लदेश पर लिखी गयी कुछ शुरुआती किताबों में से है। बांग्लादेश की उल्लेखनीय प्रगति को देखकर उन्हें काफी खुशी होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप