लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने स्लोवेनिया के राष्ट्रपति के साथ भारत एवं यूरोपीय संघ की प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:02 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्लोवेनिया के राष्ट्रपति बोरुत पाहोर से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और भारत एवं यूरोपीय संघ के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की।स्लोवेनिया वर्तमान में यूरोपीय संघ की परिषद का अध्यक्ष है। जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूरोपीय संघ के साथ भारत के सहयोग बढ़ावा देने के लिए स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की अपनी चार दिवसीय यात्रा के तहत मध्य यूरोपीय राष्ट्र में हैं। जयशंकर ने उनका शानदार स्वागत करने के लिए एक ट्वीट के जरिए राष्ट्रपति पाहोर को धन्यवाद दिया। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘मैं हमारे संबंधों के लिए उनके दीर्घकालीन समर्थन की बहुत सराहना करता हूं। हमने भारत और यूरोपीय संघ के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की।’’ जयशंकर ने अपने स्लोवेनियाई समकक्ष एंजे लोगर से भी मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘स्लोवेनिया के विदेश मंत्री एंजे लोगर के साथ बैठक शानदार रही। हम हमारे राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहरा करने पर सहमत हुए। हम यूरोपीय संघ में स्लोवेनिया की अध्यक्षता का स्वागत करते हैं और हमें विश्वास है कि यह भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को मजबूत करेगा। अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत पर विचारों का अच्छा आदान-प्रदान हुआ।’’ स्लोवेनिया ने यूरोपीय संघ राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए जयशंकर को आमंत्रित किया है। जयशंकर स्लोवेनिया में हो रहे ब्लेड स्ट्रेटजिक फोरम (बीएसएफ) में शामिल होंगे और ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कानून-आधारित व्यवस्था के लिये साझेदारी’ विषय पर परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। जयशंकर की ईयू के अपने समकक्षों के साथ बैठकों में अफगानिस्तान में बदल रही स्थिति पर मुख्य रूप से वार्ता होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."