लाइव न्यूज़ :

पेरिस में शुक्रवार से लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:45 IST

Open in App

पेरिस, 30 दिसंबर (एपी) फ्रांस की राजधानी में निवासियों और पर्यटकों को बाहर निकलते समय शुक्रवार से अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा, क्योंकि देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पेरिस पुलिस ने कहा कि संबंधित नियम 12 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों पर लागू होगा, हालांकि साइकिल या मोटरसाइकिल, अपने वाहनों में यात्रा करने और व्यायाम के दौरान इससे छूट होगी।

अधिकारियों ने कहा कि नियम का पालन ​​नहीं करने वालों पर 135 यूरो का जुर्माना लगेगा।

देश में दुकानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, कार्यालय भवनों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनना पहले से ही अनिवार्य है।

फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के उपायों की घोषणा ऐसे समय की है जब देश में बुधवार को 2,08,000 नए मामले दर्ज किए गए।

ताइपे: चीनी अधिकारियों ने प्राचीन राजधानी शियान के एक करोड़ तीस लाख लोगों को क्रमिक रूप से किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा किया जहां पिछले साल महामारी की शुरुआत में वुहान को बंद किए जाने के समय से ही लॉकडाउन है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय ने रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद के लिए आसपास के प्रांतों से संपर्क किया है।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की स्वास्थ्य सुरक्षा परिषद ने क्यूबा के तीन खुराक वाले कोविड रोधी अब्दाला टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

क्यूबा ने अब्दाला को घरेलू उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है और वियतनाम तथा वेनेजुएला को तीन-खुराक वाले टीके का वाणिज्यिक निर्यात शुरू कर दिया है।

लास वेगास: लास वेगास नए साल की पूर्व संध्या के समारोहों को रद्द या छोटा नहीं कर रहा है।

लास वेगास स्ट्रिप पर नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम को पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।

टोरंटो: पूरे कनाडा में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई प्रांतों को और अधिक प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं।

ओंटारियो, क्यूबेक और मैनिटोबा प्रांतों ने बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आने की सूचना दी। पिछले 24 घंटों में क्यूबेक में संक्रमण के 13,000 से अधिक, ओंटारियो में 10,436 और मैनिटोबा में 947 नए मामले सामने आए।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते वेस्टमिंस्टर केनेल क्लब का वार्षिक डॉग शो स्थगित करना पड़ा है।

मिलान: इटली सरकार ने बुधवार को उन लोगों के लिए नए प्रतिबंध लागू कर दिए जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है तथा बूस्टर खुराक ले चुके लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि को घटा दिया।

न्यू ऑरलियन्स: लुइसियाना में कोविड​​​​-19 की मौत का आंकड़ा बुधवार को 15,000 तक पहुंच गया, और न्यू ऑरलियन्स के चिड़ियाघर ने कहा कि उसके शेरों की आधी संख्या संक्रमित पाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला