लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने विस्फोटक गुब्बारों का जवाब गाजा पर टैंक से गोले दाग कर दिया

By भाषा | Updated: August 31, 2020 14:33 IST

हिंसा ऐसे समय में हो रही है जब गाजा कोरोना वायरस के नये सिरे से प्रकोप का और खराब होती आर्थिक स्थितियों का सामना कर रहा है। हमास से जुड़े समूहों ने हाल के कुछ हफ्तों में इजराइल में दाहक गुब्बारे छोड़े हैं जिससे बड़े पैमाने पर खेत जलकर खाक हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहमले हमास संचालित क्षेत्र से लगातार विस्फोटकों से लदे गुब्बारे छोड़े जाने के जवाब में किए गए। दोनों ही तरफ किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। सेना ने कहा कि रविवार को टैंक से दागे गए गोलों ने दक्षिणी गाजा में हमास की “सैन्य चौकियों” को निशाना बनाया।

यरुशलमः इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने गाजा में चरमपंथियों के ठिकानों पर रविवार सुबह टैंक से हमला बोला। ये हमले हमास संचालित क्षेत्र से लगातार विस्फोटकों से लदे गुब्बारे छोड़े जाने के जवाब में किए गए। दोनों ही तरफ किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

लेकिन ये हिंसा ऐसे समय में हो रही है जब गाजा कोरोना वायरस के नये सिरे से प्रकोप का और खराब होती आर्थिक स्थितियों का सामना कर रहा है। हमास से जुड़े समूहों ने हाल के कुछ हफ्तों में इजराइल में दाहक गुब्बारे छोड़े हैं जिससे बड़े पैमाने पर खेत जलकर खाक हो गए।

इजराइल ने हवाई हमलों और अन्य हमलों के रूप में इसपर प्रतिक्रिया दी है। सेना ने कहा कि रविवार को टैंक से दागे गए गोलों ने दक्षिणी गाजा में हमास की “सैन्य चौकियों” को निशाना बनाया। हालिया हमलों के जवाब में, इजराइल ने गाजा के एकमात्र व्यावसायिक चौराहे को बंद कर दिया जिससे ईंधनों के अभाव के कारण उसका एकमात्र बिजली स्टेशन बंद हो गया और गाजा निवासियों को एक दिन में महज कुछ ही घंटों तक बिजली मिल रही है।

इजराइल ने तटीय क्षेत्र के मछली पकड़ने वाले हिस्सों को भी बंद कर दिया। हमास इजराइल को गाजा पर लगाए गए उसके अवरोधकों में ढील देने और बड़े स्तर की विकास परियोजनाओं को अनुमति देने का दबाव बना रहा है। मिस्र और कतर अनौपचारिक संघर्षविराम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल