लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू अपने खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर मीडिया पर भड़के

By भाषा | Updated: August 2, 2020 20:15 IST

इजरायल में प्रदर्शनकारी लंबे समय से शासन कर रहे व आरोपित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संकट से निपटने के तरीके को लेकर भी बेंजामिन नेतन्याहू आलोचना हो रही है।बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रदर्शनकारियों को ‘‘अराजकतावादी’’ और ‘‘वामपंथी’’ विचारधारा वाले लोग करार दिया है।बेंजामिन नेतन्याहू समर्थकों के छोटे-छोटे समूहों और घोर दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की है।  

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने शासन के खिलाफ मुखर होते प्रदर्शनों को लेकर रविवार को मीडिया पर जमकर बरसे और उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त मीडिया तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहा है और प्रदर्शनकारियों को बढ़ावा दे रहा है। नेतन्याहू के खिलाफ हाल के दिनों में प्रदर्शन बढ़ गए हैं।

प्रदर्शनकारी लंबे समय से शासन कर रहे व आरोपित प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कोरोना वायरस संकट से निपटने के तरीके को लेकर भी उनकी आलोचना हो रही है।

नेतन्याहू ने प्रदर्शनकारियों को ‘‘अराजकतावादी’’ और ‘‘वामपंथी’’ विचारधारा वाले लोग करार दिया है जो ‘‘एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार को गिराना चाहते हैं।’’ प्रदर्शन सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की सूचना है।

वहीं कुछ जगहों से सूचना है कि नेतन्याहू समर्थकों के छोटे-छोटे समूहों और घोर दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की है।  

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा