लाइव न्यूज़ :

Israel Hamas War: बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- 'युद्ध समाप्त नहीं होगा, हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2024 17:45 IST

बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इजराइल अब भी हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगा कि वह फिर कभी सात अक्टूबर जैसा हमला न कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देबेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- 'युद्ध समाप्त नहीं होगा, हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध'कहा कि लड़ाई का वर्तमान चरण समाप्त हो रहा हैकहा- इसका मतलब यह नहीं है कि युद्ध समाप्त हो गया है

Israel Hamas War: गाजा में आठ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव की व्यवहारिकता पर सोमवार को उस समय संदेह के बादल छा गए जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे केवल 'आंशिक' युद्धविराम के समझौते पर सहमत होने के लिए तैयार होंगे, जिससे युद्ध समाप्त नहीं होगा।

नेतन्याहू की इस टिप्पणी से हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों में आक्रोश फैल गया। रविवार देर रात इजराइली चैनल 14 पर प्रसारित एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अब भी बंधक बनाए गए लगभग 120 लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि वह "आंशिक समझौता करने के लिए तैयार हैं और यह कोई रहस्य नहीं है जिससे हमें कुछ लोग वापस मिल जाएंगे।"

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "लेकिन हम हमास को खत्म करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक विराम के बाद युद्ध जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इसे छोड़ने को तैयार नहीं हूं।" नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे संवेदनशील समय में आई है जब इजराइल और हमास नवीनतम युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर और भी दूर होते दिख रहे हैं और यह युद्ध को समाप्त करने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों के लिए एक और झटका हो सकता है। 

उनका कहना है कि इजराइल अब भी हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगा कि वह फिर कभी सात अक्टूबर जैसा हमला न कर सके। साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि लड़ाई का वर्तमान चरण समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि युद्ध समाप्त हो गया है। 

इजरायल और हमास के बीच आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास और अन्य आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी तथा 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइलHamasअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट