लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने फिलिस्तीनी से विस्फोटक भरे गुब्बारे छोड़े जाने पर की कार्रवाई, गाजा पट्टी के चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों पर हवाई हमले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2020 16:46 IST

दोनों ही ओर से हताहतों की कोई सूचना नहीं मिली है। हमास द्वारा 2007 में गाजा पर नियंत्रण के बाद से अब तक इजराइल और हमास के बीच तीन युद्ध और कई छिटपुट झड़पें हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने कहा कि हमास के नौसेना बल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले परिसर, भूमिगत बुनियादी ढांचे और अवलोकन चौकियों पर हमला किया गया। गाजा की तरफ से भेजे गए विस्फोटक गुब्बारों से अगल बगल के क्षेत्र के यहूदियों की कृषिभूमि में भारी आग लगने की घटनाएं हुई हैं।

गाजा सिटीः इजराइली सेना ने कहा है कि उसने फिलिस्तीनी क्षेत्र से लगातार विस्फोटक भरे गुब्बारों से हो रहे हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बृहस्पतिवार सुबह हमले किए।

सेना ने कहा कि उसने हमास के नौसैनिक बल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक स्थान, भूमिगत बुनियादी ढांचे और अवलोकन चौकियों को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि 2007 में हमास के गाजा पर नियंत्रण हासिल करने के बाद से इज़राइल और हमास के बीच तीन युद्ध हुए हैं और कई छोटी झड़पें हुई है।

हाल के महीनों में दोनों ओर से बड़े पैमाने पर अनौपचारिक संधि देखी गई, लेकिन कुछ दिनों से गाजा से उस ओर से विस्फोटक भरे गुब्बारों से हमले किये गए हैं जिससे पड़ोसी यहूदी कृषि भूमि में आगजनी की घटनाएं हुई हैं। इजराइल सेना ने फिलिस्तीनी क्षेत्र से विस्फोटक भरे गुब्बारे छोड़े जाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सुबह गाजा पट्टी के चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए।

इजराइल सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि हमास के नौसेना बल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले परिसर, भूमिगत बुनियादी ढांचे और अवलोकन चौकियों पर हमला किया गया। दोनों ही ओर से हताहतों की कोई सूचना नहीं मिली है। हमास द्वारा 2007 में गाजा पर नियंत्रण के बाद से अब तक इजराइल और हमास के बीच तीन युद्ध और कई छिटपुट झड़पें हो चुकी हैं।

पिछले कई महीनों में दोनों ओर से अनाधारिक संघर्ष-विराम बना रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से गाजा की तरफ से भेजे गए विस्फोटक गुब्बारों से अगल बगल के क्षेत्र के यहूदियों की कृषिभूमि में भारी आग लगने की घटनाएं हुई हैं।

इस पूरी आगजनी के लिए इजराइल हमास को जिम्मेदार मानता है। इन हमलों के जवाब में इजराइल ने घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में ईंधन के आयात को रोक देगा और गाजा तट से मछली पकड़ने के क्षेत्र को भी कम करेगा।

इजराइल ने सफलतापूर्वक नए जासूसी उपग्रह के प्रक्षेपण की घोषणा की

इजराइल के रक्षा मंत्री ने नए जासूसी उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की घोषणा की है जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में खतरों की निगरानी में आसानी होगी। इजराइल में करीब दो दशक से इस तरह के उपग्रह प्रक्षेपित किए जा रहे हैं और ओफेक-16 इसी जासूसी बेड़े में शामिल हो गया है।

हालांकि अधिकारियों ने खास तौर पर किसी खतरे का नाम नहीं लिया । ईरान और इजराइल में पुरानी शत्रुता है और यह इस्लामिक रिपब्लिक पर परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश का आरोप लगाता रहा है। मंत्रालय के अंतरिक्ष एवं उपग्रह प्रशासन के प्रमुख अमनोम हरारे ने कहा, ‘‘ उपग्रहों के सभी समूहों का इस्तेमाल देश के लिए किसी खतरे की निगरानी करने में किया जाता है, जैसा कि आप जानते हैं कि कभी यह खतरा बहुत दूर होता है और कभी नजदीक, इसके लिए लगातार निगरानी की जरूरत होती है।’’

इजराइल ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है कि अभियान में अभी कितने उपग्रह शामिल हैं लेकिन हरारे ने कम से कम दो ओफेक 5 और ओफेक 11 का जिक्र किया है, इन दोनों का प्रक्षेपण क्रमश: 2002 और 2016 में हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘ आप अनुमान लगा सकते हैं कि जब आपके पास आकाश में समानांतर रूप से एक से ज्यादा उपग्रह होते हैं तो आप अपने हितों पर ज्यादा बेहतर तरीके से नजर रख सकते हैं।’’

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल