लाइव न्यूज़ :

इजरायल के विदेश मंत्री ने ईरान को दी चेतावनी, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बयान से भड़के, तनाव चरम पर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2024 16:59 IST

बीते 1 अप्रैल को इजरायल के हवाई हमले में दमिश्क में ईरानी दूतावास के कांसुलर प्रभाग की इमारत को नुकसान पहुंचा और इमारत के अंदर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के विदेश मंत्री ने ईरान को दी चेतावनीईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बयान से भड़केचेतावनी दी और कहा कि इजरायल बलपूर्वक जवाब देगा

Israel–Hamas war: इजरायल से बदला लेने की ईरानी धमकी के बाद इज़रायल के विदेश मामलों के मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा है कि अगर ईरान उनके देश पर हमला करता है तो इजरायल प्रतिक्रिया करेगा और ईरान में हमला करेगा। इजरायल के विदेश मंत्री ने  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को टैग करते हुए चेतावनी दी और कहा कि इजरायल बलपूर्वक जवाब देगा।

बता दें कि 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद खामेनेई ने बुधवार 10 अप्रैल को कहा कि इज़रायल को दंडित किया जाना चाहिए और यह किया जाएगा। ईरान ने कहा कि इजरायली हमले में सात सैन्य सलाहकार मारे गए। खामेनेई ने मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के अंत के अवसर पर एक भाषण में कहा कि जब वे वाणिज्य दूतावास पर हमला करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उन्होंने हमारी धरती पर हमला किया है। 

दरअसल सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजरायली हमले के बाद  ईरान बौखलाया हुआ है और हमले के जवाब की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर ईरान नेअमेरिका से इस संभावित टकराव से दूर रहने के लिए कहा है। साथ ही लेबनॉन में ईरान के मुख्य सहयोगी हिजबुल्लाह ने भी इजरायल को चेतावनी दी है कि वह युद्ध के लिए तैयार है।

बता दें कि बीते 1 अप्रैल को इजरायल के हवाई हमले में दमिश्क में ईरानी दूतावास के कांसुलर प्रभाग की इमारत को नुकसान पहुंचा और इमारत के अंदर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। ईरान के अरबी भाषा के सरकारी टेलीविजन अल-आलम और अरबी क्षेत्र के टेलीविजन स्टेशन अल-मदीन ने कहा कि हमले में ईरानी सैन्य सलाहकार जनरल अली रजा जहदी की मौत हो गई। जहदी ने पहले 2016 तक लेबनान और सीरिया में ईरानी कुलीन कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था। ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी ने इजराइल की निंदा की और कहा कि इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही तनाव बढ़ा हुआ है।

टॅग्स :इजराइलHamasईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा