लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा के साथ हर तरह के संबंध तोड़ेगा इजराइल, देश में काम कर रहे लोगों को वापस भेजा जाएगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 3, 2023 18:08 IST

7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल में घुसकर किए गए हमलों के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इजराइली लड़ाकू विमान गाजा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा के साथ हर तरह के संबंध तोड़ेगा इजराइलदेश में काम कर रहे लोगों को वापस भेजा जाएगा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया

Israel-Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि देश गाजा के साथ अपने हर तरह के संबंध तोड़ रहा है और इजराइल में काम करने वाले गाजा के लोगों को वापस भेजा जाएगा।

एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया, "इजराइल गाजा के साथ हर तरह के संबंध तोड़ रहा है, अब इजराइल में गाजा का कोई फिलिस्तीनी वर्कर नहीं होगा, हमास के हमले के दिन गाजा के जो वर्कर्स इजराइल में थे उन्हें वापस भेजा जाएगा।"

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल में घुसकर किए गए हमलों के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इजराइली लड़ाकू विमान गाजा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। गाजा में कई बहुमंजिला इमारतें जमीदोंज हो चुकी हैं और अब जमीन से हमले के लिए भी टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ इजराइली सैनिक गाजा में घुस चुके हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई है कि जब तक हमास का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता तब तक यह जंग समाप्त नहीं होगी।

इस बीच ब्यूरिज शरणार्थी शिविर पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद अस्पताल में चिकित्सकों को सीमित संसाधनों के कारण घायल बच्चों का उपचार करने में मुश्किलें आ रही हैं। इजराइली सेना के दो हवाई हमलों में शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों का एक पूरा ब्लॉक तबाह हो गया और संयुक्त राष्ट्र के स्कूल सह आश्रय केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए। कई घायलों का अस्पताल के फर्श पर इलाज किया जा रहा है। 

हमास के आतंकवादियों के साथ लड़ रहे इजराइली सुरक्षा बलों के हमलों में मारे गए फलस्तीनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 9,000 हो गई है। गाजा सिटी की घेराबंदी करने के बीच युद्ध में  अमेरिका और अरब के नेताओं ने इजराइल पर गाजा की घेराबंदी में ढील देने और नागरिकों की मदद के लिए कम से कम कुछ समय के लिए युद्ध में विराम देने का दबाव बढ़ाया है।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट