लाइव न्यूज़ :

Israel missile: ऐरो-2 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, रक्षामंत्री बोले-हम हमेशा अपने दुश्मनों से एक कदम आगे रहते हैं

By भाषा | Updated: August 13, 2020 17:17 IST

रक्षामंत्री बेन्नी गांट्ज ने कहा कि ऐरो-2 इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण इजराइल के तकनीकी प्रयास का एक हिस्सा है जो ‘‘यह सुनिश्चत करता है कि हम हमेशा अपने दुश्मनों से एक कदम आगे रहते हैं।’’ उन्होंने बताया कि यह परीक्षण बुधवार रात को अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी के साथ मिलकर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे इजराइल ने गाजा और लेबनान से दागी जाने वाली छोटी और मध्यम दूरी के रॉकेट से रक्षा के लिए विकसित किया है।‘आयरन डोम’, ‘डैविड्स स्लिंग’ और ‘ऐरो-3’ प्रणाली शामिल हैं जो वायुमंडल के बाहर से आने खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है।इजराइल और अमेरिका ने पिछले साल संयुक्त रूप से ऐरो-3 का परीक्षण अलास्का में किया था।

यरुशलमः इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से किए जाने वाले हमलों से रक्षा के लिए उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण किया।

रक्षामंत्री बेन्नी गांट्ज ने कहा कि ऐरो-2 इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण इजराइल के तकनीकी प्रयास का एक हिस्सा है जो ‘‘यह सुनिश्चत करता है कि हम हमेशा अपने दुश्मनों से एक कदम आगे रहते हैं।’’ उन्होंने बताया कि यह परीक्षण बुधवार रात को अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी के साथ मिलकर किया गया।

उल्लेखनीय है कि ऐरो-2 बहु स्तरीय प्रणाली का हिस्सा है जिसे इजराइल ने गाजा और लेबनान से दागी जाने वाली छोटी और मध्यम दूरी के रॉकेट से रक्षा के लिए विकसित किया है। इसमें ‘आयरन डोम’, ‘डैविड्स स्लिंग’ और ‘ऐरो-3’ प्रणाली शामिल हैं जो वायुमंडल के बाहर से आने खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है।

इजराइल और अमेरिका ने पिछले साल संयुक्त रूप से ऐरो-3 का परीक्षण अलास्का में किया था

इजराइल और अमेरिका ने पिछले साल संयुक्त रूप से ऐरो-3 का परीक्षण अलास्का में किया था। इस प्रणाली को इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग ने मिलकर विकसित किया है और जनवरी 2017 से यह परिचालन में है। ऐरो-2 इससे भी अधिक समय से इस्तेमाल की जा रही है और हाल के वर्षों में सीरिया की मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए इनकी तैनाती की गई है।

इजराइल की बहु स्तरीय वायु सुरक्षा प्रणाली को भविष्य की लड़ाई को ध्यान में रखकर विकसित की गई है जिसमें माना जाता है कि देश के सभी हिस्सों पर मिसाइलों से हमला किया जाएगा। ऐरो रॉकेट प्रणाली को लंबी दूरी की मिसाइलों को नष्ट करने के लिए विकसित की गई है।

इनमें वायुमंडल के बाहर से आने वाली मिसाइलों को मार गिराना भी शामिल है। इजराइली रक्षा मंत्रालय में मिसाइल रक्षा संगठन के प्रमुख मोशे पटेल ने कहा कि ईरान नैसर्गिक खतरा है लेकिन ऐरो इराक, सीरिया या कहीं और से आने वाली मिसाइलों का भी मुकाबला कर सकती है। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसीरियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल