लाइव न्यूज़ :

इजराइल में आतंकी हमला, तेल अवीव में बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर हमलावर फरार, दो लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2022 08:05 IST

इजराइल के तेल अवीव में एक शख्स ने व्यस्त सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हमलावर फरार है और उसकी तलाश जारी है। तेल अवीव में लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के तेल अवीव में व्यस्त 'डिजेंगॉफ स्ट्रीट' पर हमलावर ने चलाई अंधाधुंध गोलियां।पुलिस ने इसे आतंकी हमला कहा है, इस घटना के बाद 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें 2 की मौत हो गई।हमलावर अभी फरार है, पुलिस ने शख्स की तस्वीर जारी की है और लोगों से अपने घरों में रहने को कहा है।

तेल अवीव: इजराइल के तेल अवीव में स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार रात हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया है कि कम से कम दस लोगों को बंदूक की गोली के घाव के साथ पास के इचिलोव अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। 

वहीं, पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने कहा कि शूटिंग 'एक आतंकवादी हमला' था जो 'डिजेंगॉफ स्ट्रीट' पर 'कई स्थानों' हुआ। यह सड़क तेल अवीव की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है जहां बड़ी संख्या में कैफे और बार हैं। 

पूरी घटना पर प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा, 'यह बहुत कठिन रात रही है। मैं मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

अंधाधुंध फायरिंग करने वाले हमलावर की तलाश जारी

इस बीच हमलावर की तलाश जारी है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, 'सुरक्षा बल उस आतंकवादी का पीछा कर रहे हैं जिसने तेल अवीव में जानलेवा हमले को अंजाम दिया। आतंकवादी जहां भी होगा, हम उसे पकड़ लेंगे। जिस किसी ने उसकी अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से मदद की है, उसे भी इसकी कीमत चुकानी होगी।'

इस बीच तेल अवीव में लोगों को घरों के दरवाजे लॉक कर अंदर ही रहने को कहा गया है। इज़राइल पुलिस ने जानकारी दी है कि संदिग्ध हमलावर ने काली शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए है और एक दुबल-पतला आदमी है। पुलिस ने एक शख्स की तस्वीर भी जारी की है और लोगों से उसकी पहचान करने में मदद मांगी है।

वहीं अमेरिका ने घटना की निंदा करते हुए आतंक के खिलाफ इजराइल के साथ खड़े होने की बात कही है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि यूएस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने साथ ही कहा, 'इस आतंकी हमले में दो मासूम लोगों की जान गई। अमेरिका के लोग ऐसे दुख के समय में इजराइल के साथ हैं।'

टॅग्स :इजराइलआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?