लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया, दागे रॉकेट, फलस्तीन से ठनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 20:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ‘पश्चिम एशिया शांति योजना’ घोषित किए जाने के बाद यह पहला संघर्ष है। हालांकि, फलस्तीन ने इस योजना को सिरे से खारिज कर दिया है। इजराइली सेना ने बताया कि उसने हमास के हथियार निर्माण केंद्र को निशाना बनाया और इससे गाजा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले हफ्ते इजराइल का पक्ष लेती योजना पेश किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। राकेट हमले के मद्देनजर सेना ने कहा कि वह इस हमले को बहुत गंभीरता से ले रही है।

गाजा पट्टी से इजराइली बस्तियों को पूरी रात निशाना बनाए जाने के बाद इजराइल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ‘पश्चिम एशिया शांति योजना’ घोषित किए जाने के बाद यह पहला संघर्ष है। हालांकि, फलस्तीन ने इस योजना को सिरे से खारिज कर दिया है। इजराइली सेना ने बताया कि उसने हमास के हथियार निर्माण केंद्र को निशाना बनाया और इससे गाजा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह संघर्ष हमास नियंत्रित इलाके से रॉकेट और विस्फोटक गुब्बारे से हमला करने और पश्चिमी तट पर हिंसक प्रदर्शन शुरू होने के बाद हुआ। उल्लेखनीय है कि हमास शासकों और इजराइल के बीच बनी अनौपचारिक सहमति के तहत हाल के महीनों में गाजा पट्टी में अपेक्षाकृत शांति थी लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले हफ्ते इजराइल का पक्ष लेती योजना पेश किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। राकेट हमले के मद्देनजर सेना ने कहा कि वह इस हमले को बहुत गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

वहीं बुधवार को फलस्तीन प्रशासन ने इजराइल से सब्जी, फल, पेय पदार्थ और मिनरल वाटर के आयात पर रोक लगाने की घोषणा की। यह सितंबर में इजराइल और फलस्तीन के बीच शुरू व्यापार युद्ध की एक कड़ी है। उस समय फलस्तीन ने इजराइल से बीफ का आयात रोक दिया था।

फलस्तीन के आर्थिक मामलों के मंत्री खालिद अल आस्ली ने कहा कि हालिया फैसला इजराइल पर सब्जियों का आयात बहाल करने के लिए दबाव बनाने के मकसद से है। उन्होंने कहा कि फलस्तीन सालाना 30 करोड़ डॉलर मूल्य की फल और सब्जियों का आयात करता है जबकि 5.5 करोड़ डॉलर कीमत की फल और सब्जियों का निर्यात करता है।

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल