लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने होलोकॉस्ट पीड़ितों से संबंधित पोलैंड के कानून की कड़ी निंदा की

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:37 IST

Open in App

वारसा, 15 अगस्त (एपी) इजराइल ने पोलैंड के उस कानून की कड़ी निंदा की है, जिसके मुताबिक होलोकॉस्ट (यहूदियों का नरसंहार) के पीड़ित अथवा उनके वंशज पूर्ववर्ती कम्युनिस्ट शासन द्वारा जब्त की गई अपनी संपत्ति को वापस नहीं ले सकते।

इजराइल ने इस कानून के विरोध में पोलैंड से अपने शीर्ष राजनयिक को वापस बुलाने की घोषणा की है। इस कानून को मंजूरी मिलने से इजराइल की नयी सरकार और पोलैंड की नेशनलिस्ट कंजर्वेटिव सरकार के बीच कूटनीतिक विवाद काफी बढ़ गया है।

इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल के दौरान पोलैंड के साथ उसके संबंध काफी मजबूत रहे थे, लेकिन इजराइल की नयी सरकार में अधिकतर शीर्ष अधिकारी होलोकॉस्ट पीड़ितों के वंशज हैं, इसलिए इस मुद्दे को लेकर इजराइल का रुख काफी कड़ा प्रतीत हो रहा है।

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज़ डूडा ने एक कानून पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूरी प्रदान की है, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से लेकर 1989 तक पोलैंड पर शासन करने वाली कम्युनिस्ट सरकार के कार्यों को स्वीकृति दी गयी है।

पोलैंड के इस नये कानून में द्वितीय विश्व युद्ध और होलोकॉस्ट का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि 30 वर्ष पहले जारी किए गए किसी प्रशासनिक आदेश को अब चुनौती नहीं दी जा सकती। इसका मतलब यह हुआ कि कम्युनिस्ट शासनकाल में अपनी संपत्ति को खोने वाले लोगों को अब कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा द्वारा इस कानून पर हस्ताक्षर करने को एक शर्मनाक फैसला करार देते हुए होलोकॉस्ट की याद की अवमानना बताया है।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल दोनों ही देशों ने पोलैंड से इस कानून को पारित नहीं करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'