लाइव न्यूज़ :

सीरिया ने इजराइल की मिसाइलों को दमिश्क के ऊपर मार गिराया

By भाषा | Updated: November 20, 2019 09:27 IST

सना ने बताया है कि यह मिसाइल लेबनान और फलस्तीन क्षेत्रों से दागी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल कभी-कभी पड़ोसी देश लेबनान के ऊपर से उड़ रहे अपने विमानों से सीरिया में हमले करता है। एएफपी के संवाददाता ने दमिश्क के ऊपर कई विस्फोटों की आवाजें सुनीं।

सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ‘इजराइल के युद्धक विमान’ से दमिश्क के ऊपर दागी गई मिसाइलों को मार गिराया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समय 11 बजकर 20 मिनट पर इजराइल के युद्धक विमानों ने दमिश्क के ऊपर कई मिसाइलें दागी। हमारी हवाई रक्षा प्रणाली ने इन मिसाइलों को रोका और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इन्हें नष्ट कर दिया।’’

एएफपी के संवाददाता ने दमिश्क के ऊपर कई विस्फोटों की आवाजें सुनीं। सना ने बताया है कि यह मिसाइल लेबनान और फलस्तीन क्षेत्रों से दागी गई है। इजराइल कभी-कभी पड़ोसी देश लेबनान के ऊपर से उड़ रहे अपने विमानों से सीरिया में हमले करता है। दरअसल मंगलवार सुबह सीरिया से चार रॉकेट दागे गए थे, जिसे इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद कथित तौर पर प्रतिक्रियास्वरूप इजराइल ने दमिश्क के ऊपर मिसाइलें दागी। 

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल