लाइव न्यूज़ :

तनाव चरम परः गाजा से इजराइल पर दागे गए 430 रॉकेट, जवाब में इजराइली सेना ने 200 किए हवाई हमले, चार फलस्तीनियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 15:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देमिस्र एवं संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी स्थिति को शांत करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जबकि यूरोपीय संघ ने गाजा से फौरन रॉकेट दागना बंद करने को कहा है। अमेरिका ने इजराइल पर गाजा चरमपंथियों के रॉकेट हमलों की निंदा की और कहा कि वह “ इन घृणित हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा के उसके अधिकार” का पूर्ण समर्थन करता है। 

गाजा से रविवार तड़के इजराइल पर रॉकेट दागे गए, जिसके जवाब में इजराइल ने हवाई हमले किए। इसी के साथ दोनों पक्षों के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ जाने का खतरा पैदा हो गया है। गाजा के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार से बढ़े तनाव में इजराइली हमलों के चलते चार फलस्तीनियों की मौत हो गई।

वहीं, इजराइल ने एक बच्चे एवं उसकी गर्भवती मां के मारे जाने के गाजा की रिपोर्ट को गलत बताया है। इजराइली पुलिस और अस्पताल ने कहा कि गाजा सीमा के पास एशकेलोन शहर में रॉकेट हमले में 58 वर्ष के एक इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई। यह ताजा झड़प गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के साथ हुई है जो संघर्षविराम के तहत इजराइल से कुछ और छूट की मांग कर रहा है।

इजराइल ने कहा कि फलस्तीनी सीमा क्षेत्र से शनिवार से अब तक करीब 430 रॉकेट दागे गए हैं और उसके हवाई रक्षा बलों ने कई को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इजराइली सेना ने कहा कि उसके टैंकों और विमानों ने करीब 200 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

सैन्य प्रवक्ता जोनाथन कोनरीकस ने कहा कि इन ठिकानों में एक सुरंग भी शामिल थी जहां से चरमपंथी हमलों को अंजाम देते थे। गाजा शहर की दो बहुमंजिली इमारतें तबाह हो गईं। इजराइल ने दावा किया कि इन इमारतों में से एक में हमास का सैन्य खुफिया एवं सुरक्षा कार्यालय भी था और अन्य इमारत में हमास एवं इस्लामिक जिहाद के कार्यालय थे।

वहीं तुर्की ने कहा है कि उसकी सरकारी संवाद समिति अनाडोलु का एक कार्यालय उस इमारत में स्थित था। साथ ही उसने इस हमले की निंदा की। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में 14 माह के बच्चे एवं उसकी गर्भवती मां के साथ ही दो फलस्तीनी व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हुए।

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ट्वीट किया, “गाजा में अनाडोलु एजेंसी के कार्यालय पर हुए इजराइली हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।” एर्दोआन फलस्तीनी मामले के कड़े समर्थक हैं। वहीं विदेश मंत्री मेवलट कावुसोगलु ने कहा कि आम नागरिकों के खिलाफ हुए ये हमले “मानवता के विरुद्ध अपराध हैं।”

गोलाबारी जारी रहने के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहु ने सुरक्षा प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श किया। हमास के सहयोगी इस्लामिक जिहादी ने एक बयान में कुछ रॉकेट दागे जाने की जिम्मेदारी ली और कहा कि वह और के लिए तैयार हैं। मिस्र एवं संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी स्थिति को शांत करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जबकि यूरोपीय संघ ने गाजा से फौरन रॉकेट दागना बंद करने को कहा है।

अमेरिका ने इजराइल पर गाजा चरमपंथियों के रॉकेट हमलों की निंदा की और कहा कि वह “ इन घृणित हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा के उसके अधिकार” का पूर्ण समर्थन करता है। 

टॅग्स :इजराइलअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."