लाइव न्यूज़ :

israel-Lebanon conflict: संघर्ष विराम के बावजूद हिजबुल्ला ने इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रक्षेपास्‍त्र दागे, यरुशलम ने लेबनान पर किया हमला, 11 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 11:00 IST

israel-Lebanon conflict:संघर्ष विराम का उद्देश्य हिजबुल्ला और इजराइल के बीच एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करना था।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों, ढांचे और रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया।हिजबुल्ला के प्रक्षेपास्‍त्र खुले इलाकों में गिरे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइल के नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की।

israel-Lebanon conflict: चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने संघर्ष विराम के बावजूद इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रक्षेपास्‍त्र दागे जिसके जवाब में यरुशलम ने सोमवार को लेबनान पर कई हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पिछले बुधवार को 60 दिन का संघर्ष विराम समझौता लागू होने के बाद हिजबुल्ला ने इजराइली सेना को पहली बार निशाना बनाते हुए प्रक्षेपास्‍त्र दागे। इस संघर्ष विराम का उद्देश्य हिजबुल्ला और इजराइल के बीच एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करना था।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी गांव हारिस पर इजराइल के हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जबकि तलौसा गांव पर किए गए एक और हवाई हमले में चार लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए। हिजबुल्ला द्वारा इजराइल के कब्जे में वाले क्षेत्र ‘माउंट डोव’ की ओर दो प्रक्षेपास्‍त्र दागे जाने की घटना के जवाब में इजराइली सेना ने सोमवार देर रात हवाई हमले किए। इजराइली सेना का कहना है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों, ढांचे और रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया।

इजराइल ने कहा कि हिजबुल्ला के प्रक्षेपास्‍त्र खुले इलाकों में गिरे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चरमपंथी समूह हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइल के नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर जनवरी में उनके पदभार ग्रहण करने से पहले इजराइल के नागरिकों को रिहा नहीं किया गया तो हमास को ‘‘बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ हालांकि, उनके इस पोस्ट यह स्पष्ट नहीं है कि यह गाजा में हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध में अमेरिका की सेना को सीधे तौर पर उतारने की चेतावनी है या नहीं। अमेरिका ने लगभग 15 माह से जारी युद्ध के दौरान इजराइल को महत्वपूर्ण सैन्य और कूटनीतिक समर्थन दिया है।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?