लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: सात इजराइली सैनिक और 10 अन्य लोग घायल, हिजबुल्ला समूह ने की बड़ी कार्रवाई, इजराइली सेना ने कहा-लेबनान से 15 रॉकेट हमलों की पहचान की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 11:22 IST

Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि आज उत्तरी इजराइल के मनारा क्षेत्र में मोर्टार हमले के परिणामस्वरूप आईडीएफ के सात सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देरॉकेट हमलों से 10 आम लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।पिछले एक घंटे में लेबनान से 15 रॉकेट हमलों की पहचान की है रक्षा प्रणालियों ने उनमें से चार को नष्ट कर दिया है।

Israel-Hamas War: लेबनान के हिजबुल्ला समूह के हमलों में सात इजराइली सैनिक और 10 अन्य लोग घायल हो गए। इजराइली सेना और बचाव सेवाओं ने यह जानकारी दी। ये घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब लेबनान-इजराइल सीमा पर ईरान समर्थित समूह और इजराइली सेना के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है, जिससे मध्यपूर्व के मौजूदा युद्ध के दूसरे मोर्चे में फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि आज उत्तरी इजराइल के मनारा क्षेत्र में मोर्टार हमले के परिणामस्वरूप आईडीएफ के सात सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। इजराइली बचाव सेवाओं ने स्थान की पहचान साझा किए बिना कहा कि रॉकेट हमलों से 10 आम लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इजराइली सेना ने कहा कि उन्होंने पिछले एक घंटे में लेबनान से 15 रॉकेट हमलों की पहचान की है और उनकी रक्षा प्रणालियों ने उनमें से चार को नष्ट कर दिया है जबकि बाकी खुले इलाकों में गिरे। इस बीच, हमास की सैन्य शाखा ने उत्तरी हाइफा और दक्षिणी लेबनान से इजराइली सीमावर्ती कस्बों नाउरा और श्लोमी पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट