लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: ईरान ने इस्लामिक देशों से कहा- 'इजरायल पर प्रतिबंध लगाओ, उसके राजदूतों को निष्कासित करो'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 18, 2023 18:01 IST

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने इस्लामिक सहयोग संगठनके सदस्यों से अपील की है कि वो इजरायल पर तेल प्रतिबंधों सहित अन्य प्रतिबंध लगाएं और अपने यहां से इजरायली राजदूतों को निष्कासित करें।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल-हमास संघर्ष में इस्लामिक देश ईरानी का रूख अब और भी कड़ा होता जा रहा हैईरान के विदेश मंत्री होसैन ने ओआईसी से इजरायल पर तेल प्रतिबंध लगाने की अपील कीविदेश मंत्री होसैन ने कहा कि ओआईसी देश इजरायली राजदूतों को निष्कासित करें

तेहरान: इजरायल-हमास संघर्ष में इस्लामिक देश ईरानी का रूख अब और भी कड़ा होता जा रहा है। हमास को नैतिक समर्थन देने वाले ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने बुधवार को कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्यों से अपील करते हैं कि वो इजरायल पर तेल प्रतिबंधों सहित अन्य प्रतिबंध लगाएं और सभी मुस्लिम देश अपने यहां से इजरायली राजदूतों को निष्कासित करें।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ईरान की ओर से यह तीखा बयान मंगलवार देर रात गाजा अस्पताल में हुए विस्फोट में बड़ी संख्या में मारे गये फिलिस्तीनियों के बाद आया है। इस बीच इजरायल-हमास युद्ध पर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में ओआईसी की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्री ने इस्लामिक देशों द्वारा इजरायल पर तत्काल और पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। जिसमें इजरायली राजदूतों को निष्कासित करने के अलावा उस पर तेल प्रतिबंध लगाना भी शामिल है।"

अमीराब्दुल्लाहियन ने गाजा में इज़रायल द्वारा किए गए संभावित युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करने के लिए इस्लामी वकीलों की एक टीम के गठन की भी अपील की है।

ईरान का पहले से इज़रायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है। उधर मंगलवार को गाजा अस्पताल में विस्फोट से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजरायल की 11 दिनों से चल रही बमबारी के दौरान कम से कम 3,000 लोग मारे गए है। वहीं 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायली इलाकों में हमास द्वारा किये हमले में लगभग 1,300 इजरायली मारे गए थे और लगभग 200 लोगों को हमास लड़ाकों ने बंधक बना लिया था।

टॅग्स :ईरानइजराइलHamasOPEC
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल