लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: राफा सीमा से मानवीय सहायता वाले ट्रक गाजा पहुंचे, इजराइली सेना ने केवल भोजन, दवा और पानी को अनुमति दी, ईंधन को मंजूरी नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 21, 2023 16:52 IST

गाजा जाने के लिए 200 से अधिक ट्रक लगभग 3,000 टन सहायता सामग्री लिए कई दिनों से सीमा पर खड़े थे। मिस्र के राज्य टीवी के फुटेज में दिखाया गया है कि चिकित्सा आपूर्ति और भोजन सहित मानवीय सहायता वाले ट्रक शनिवार को अवरुद्ध गाजा पट्टी तक पहुंचने के लिए राफा सीमा से प्रवेश कर गए।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा को मानवीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है राफा सीमा शनिवार को खोल दी गई सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू

Israel-Hamas War: इजराइल द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों से तबाह हो चुके गाजा को मानवीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है। मिस्र और गाजा के बीच की राफा सीमा  शनिवार को खोल दी गई जिसके बाद इजराइली घेराबंदी वाले क्षेत्र में भोजन, दवा और पानी की कमी से जूझ रहे फलस्तीनियों के लिए सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 

गाजा जाने के लिए 200 से अधिक ट्रक लगभग 3,000 टन सहायता सामग्री लिए कई दिनों से सीमा पर खड़े थे। मिस्र के राज्य टीवी के फुटेज में दिखाया गया है कि चिकित्सा आपूर्ति और भोजन सहित मानवीय सहायता वाले ट्रक शनिवार को अवरुद्ध गाजा पट्टी तक पहुंचने के लिए राफा सीमा से प्रवेश कर गए।

हमास के आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी इजराइल के शहरों पर सात अक्टूबर को हमले किए जाने के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी की घेराबंदी कर दी और कई जवाबी हवाई हमले किए। दिन में एक बार भोजन करने को मजबूर और पेयजल की कमी से जूझ रहे गाजा में कई लोग सहायता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बमबारी में बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों का उपचार कर रहे अस्पताल कर्मियों को भी चिकित्सा आपूर्ति और जनरेटरों के लिए ईंधन की तत्काल आवश्यकता थी। सैकड़ों विदेशी नागरिक भी युद्ध के बीच गाजा से मिस्र जाने के लिए सीमा के खुलने का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी में प्रवेश करने वाली मानवीय सहायता केवल एन्क्लेव के दक्षिणी क्षेत्रों तक जाएगी, जहां उसने हमास के साथ अपनी लड़ाई से बचने के लिए फिलिस्तीनी नागरिकों से एकत्र होने का आग्रह किया है। इजरायली सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सहायता शिपमेंट में ईंधन शामिल नहीं होगा।

बता दें कि जारी जंग के बीच इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। क्त कराई गई मां-बेटी हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में से पहली थीं और 200 से अधिक लोग अब भी बंधक हैं। दोनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कतर सरकार ने प्रयास किए थे।

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल