लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: 'हमास ने हमले के लिए बच्चों को बनाया ढाल, शरीर पर बांधे विस्फोटक', इजरायली रक्षा बल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2023 08:50 IST

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है कि फिलिस्तीन समर्थक हमास लड़ाकों ने इजरायल पर हमला करने के लिए मासूम बच्चों को ढाल बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहमास हमले को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) का बेहद सनसनीखेज दावा फिलिस्तीन समर्थक हमास लड़ाकों ने इजरायल पर हमला करने के लिए मासूम बच्चों को ढाल बनायाहमास ने हमले के लिए एक बच्चे के शरीर पर रिमोट सक्रिय लगभग 7 किलो का विस्फोटक बांध दिया था

तेल अवीव: इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की विशेष लड़ाकू इंजीनियरिंग इकाई याहलोम यूनिट ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है। युद्धक्षेत्र में विस्फोटकों और हथियारों को इकट्ठा करने के खतरनाक कार्यों में जुटी हुई याहलोम यूनिट का कहना है कि फिलिस्तीन समर्थक हमास लड़ाकों ने इजरायल पर हमला करने के लिए मासूम बच्चों को ढाल बनाया है।

बकौल आईडीएफ हमास ने कई बर्बरतापूर्ण कार्य किये, जिसके कारण इजरायली क्षेत्रों को बचे हुए आतंकवादियों, विस्फोटकों आदि से मुक्त कराने और साथ-साथ मारे गए लोगों के शवों को इकट्ठा करने का काम कठिन और धीमा हो गया।

जानकारी के मुताबिक मृतकों के कुछ शव कथित तौर पर विस्फोटकों से ढके हुए थे। उदाहरण के लिए आईडीएफ ने एक बच्चे के स्कूल बैग की तस्वीरें जारी की। जो इजरायली बलों को एक खेत में पड़ा हुआ मिला।

हमास ने उस बच्चे के शरीर पर रिमोट-सक्रिय लगभग 7 किलो का विस्फोटक बांधा हुआ था। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमास ने ऐसा जानबूझकर कर किया था ताकि उस बच्चे को बचाने की उम्मीद में कोई नेक इरादे वाला नागरिक उसकी मदद करे और वो भी विस्फोटक की चपेट में आ जाए।

इस बीच खबर आ रही है कि इज़रायल के संस्कृति और खेल मंत्री मिकी ज़ोहर ने राष्ट्रीय आपातकालीन प्राधिकरण और स्कूल एसोसिएशन सोसायटी के माध्यम से शरणार्थियों के लिए आपातकालीन गतिविधियों के लिए लगभग 20 मिलियन शेकेल (4.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए हैं।

इसमें से 15 मिलियन शेकेल (3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) पूरे देश में विशेष गतिविधियों और राष्ट्रीय आपातकालीन प्राधिकरण के माध्यम से कलाकारों को अधिकारियों से जोड़ने के लिए एक एजेंसी की स्थापना के लिए आवंटित किए गए हैं।

मालूम हो कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध को पूरे दो हफ्ते हो गए हैं। इस जंग के कारण पूरी दुनिया में अशांति फैल गई है और इजरायल और फिलीस्तीन की बेकासूर जनता मारी जा रही है। इजराइल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच युद्ध शनिवार को लगातार 16वें दिन भी जंग जारी है।

हमास के हमलों में 1,400 से अधिक इजरायली मारे गए हैं, जबकि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 4,137 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

हमास को खत्म करने की कसम खाने के बाद इजराइल गाजा पट्टी पर हवाई हमले कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 140,000 से अधिक घर - गाजा में सभी घरों का लगभग एक तिहाई - क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लगभग 13,000 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

इजरायल गाजा पट्टी में घुसकर लगातार जमीनी हमले कर रहा है। वहीं, हमलों के कारण गाजा में आम जिंदगियां डर के साये में हैं। ऐसे में फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रक राफा सीमा पार खुलने के बाद शनिवार को मिस्र से गाजा पट्टी में प्रवेश कर गए।

इजरायल रक्षा बल वेस्ट बैंक के जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में "हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादी परिसर" पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल