लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाज़ा पट्टी अस्पताल में 500 लोगों की मौत के पीछे इजराइल की सेना नहीं, राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- ‘अन्य टीम’ ने अंजाम दिया है, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 17:21 IST

Israel-Hamas War: दावा किया कि ऐसा लगता है कि गाज़ा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट को ‘अन्य टीम’ ने अंजाम दिया है न कि इजराइल की सेना के हमले की वजह से यह विस्फोट हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयह काम आपने नहीं, बल्कि दूसरी टीम ने किया है। इजराइल ने अस्पताल पर हवाई हमला किया है जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है।अरब नेताओं के साथ बैठकों को रद्द कर दिया गया है।

Israel-Hamas War: राष्ट्रपति जो बाइडन दुनिया को यह दिखाने के लिए बुध‍वार को इजराइल पहुंचे कि अमेरिका यहूदी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और दावा किया कि ऐसा लगता है कि गाज़ा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट को ‘अन्य टीम’ ने अंजाम दिया है न कि इजराइल की सेना के हमले की वजह से यह विस्फोट हुआ है।

बाइडन ने एक बैठक के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, “मैंने जो देखा है, उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह काम आपने नहीं, बल्कि दूसरी टीम ने किया है।” लेकिन बाइडन ने कहा कि वहां "बहुत सारे लोग" थे जिन्हें नहीं पता है कि किस कारण से विस्फोट हुआ है।

बाइडन ने इस बात को लेकर कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया कि उन्हें क्यों लगता है कि अस्पताल में विस्फोट इजराइल के हमले की वजह से नहीं हुआ है। हमास शासित गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने अस्पताल पर हवाई हमला किया है जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है।

इजराइली की सेना ने संलिप्तता से इनकार किया है और दावा किया कि अन्य चरमपंथी समूह फलस्तीन इस्लामिक जिहाद की ओर से दागे गए रॉकेट का निशाना चूकने की वजह से यह घटना हुई। हालांकि इस समूह ने भी इससे इनकार किया है। बाइडन की इजराइल में रुकने के बाद जॉर्डन जाने की योजना थी लेकिन अस्पताल में विस्फोट के बाद वहां अरब नेताओं के साथ बैठकों को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने इजराइलियों द्वारा सहन की गई भयावहता के साथ-साथ गाजा में फलस्तीनी नागरिकों के लिए बढ़ते मानवीय संकट को लेकर भी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि वह विस्फोट की वजह से “ बहुत दुखी और नाखुश हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा, “ हमास सभी फलस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है और वह उनके लिए सिर्फ परेशानियां ही लेकर आया है।”

बाइडन ने लड़ाई के “बीच फंसे बेगुनाह फलस्तीनियों की मदद के लिए जीवन-रक्षक क्षमता को प्रोत्साहित करने" के तरीके खोजने की जरूरत पर बात की। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सात अक्टूबर के हमले में हमास ने इजराइलियों का “ नरसंहार’’ किया है जिसमें 1400 लोगों की मौत हुई है। बाइडन ने बच्चों सहित निर्दोष इजराइलियों की हत्या की भयावहता पर विस्तार से बात की।

बाइडन ने कहा, “ अमेरिकी बहुत दुखी और चिंतित हैं। नेतन्याहू ने इजराइल आने के लिए बाइडन का आभार जताते हुए उनसे कहा कि उनकी यात्रा “ दिल को छू देने वाली है।” उन्होंने कहा, “ जब मैं कहता हूं श्रीमान राष्ट्रपति आज, कल और हमेशा इजराइल के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद, तो मैं इजराइल के सभी लोगों की तरफ से बोलता हूं।”

नेतन्याहू ने कहा कि बाइडन ने "सभ्यता की शक्तियों और बर्बरता की ताकतों" के बीच एक स्पष्ट रेखा खींची है और कहा कि इजराइल हमास को हराने के अपने संकल्प में एकजुट है। उन्होंने कहा, “सभ्य विश्व को हमास को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए।” बाइडन की योजना हमलों के पीड़ित इजराइल के लोगों और बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मिलने की भी है।

नेतन्याहू ने बेन गुरियान हवाई अड्डे पर बाइडन से मुलाकात की। इससे ठीक एक महीने से पहले वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक साथ बैठे थे जहां नेतन्याहू ने कहा था कि “इजराइल और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक शांति” संभव लग रही है। इजराइल और उसके अरब पड़ोसियों के बीच रिश्तों को सुधार की संभावना अब धूमिल होती लगती है।

सात अक्टूबर को हमास के हमलों के जवाब में इजराइल गाजा पर संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। गाज़ा में इजराइल के हमलों में करीब 2800 फस्लीतिनियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1200 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह संख्या मंगलवार को अल अहली अस्पताल में हुए विस्फोट से पहले की है।

विस्फोट का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। इससे पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने राष्ट्रपति के विशेष विमान ‘एयरफोर्स वन’ पर सवार पत्रकारों से कहा था कि ‘‘बाइडन जमीनी स्थिति के बारे में इजराइलियों से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और कुछ कठिन सवाल पूछ सकते हैं।” 

टॅग्स :जो बाइडनबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकाHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट