लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: गाजा में मरने वालों की संख्या 1,799 हुई, 6,388 घायल, जल्दी जमीनी हमले शुरू कर सकता है इजराइल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 13, 2023 21:08 IST

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि इजरायली हमलों में 1,799 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 6,388 घायल हुए हैं। इजराइल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायली हमलों में 1,799 फिलिस्तीनी मारे गए हैंहवाई हमलों में 6,388 घायल हुए हैंइजराइल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं

Israel–Hamas war: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि  इजरायली हमलों में 1,799 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 6,388 घायल हुए हैं। इजराइल की सेना ने शुक्रवार को संभावित जमीनी हमले से पहले टैंकों को इकट्ठा कर लिया है और इससे पहले इसने उत्तरी गाजा के नागरिकों को 24 घंटे के भीतर दक्षिण में स्थानांतरित होने के लिए कहा है। हालांकि हमास ने निवासियों से कहा कि वे अपने घर न छोड़ें। 

इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि रास्ता लंबा होगा, लेकिन अंततः मैं आपसे वादा करता हूं कि हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, अपने घर के लिए लड़ रहे हैं।

इजराइल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं। इजराइल के हवाई हमलों में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। युद्ध की घोषणा कर चुके इजराइल ने कहा है कि जब तर वह हमास का पूरी तरह सफाया नहीं कर देता तब तक ये लड़ाई रुकेगी नहीं। इस बीच हमास की मिलिट्री विंग की तरफ से कहा गया है कि हवाई हमले में कम से कम 13 इजराइली और विदेशी बंधक मारे गए हैं। 

बता दें कि  गाजा में बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक दी गई है। इजराइल ने कहा है कि जब तक हमास के आतंकवादी अपने हमले के दौरान बंधक बनाए गए 150 बंधकों को मुक्त नहीं कर देते तब तक गाजा में किसी भी चीज की अनुमति नहीं मिलेगी। 

इस बीच दुनिया के कई हिस्सों में गाजा में इजराइल द्वारा की जा रही हवाई कार्रवाई के खिलाफ और फलस्तीनियों के समर्थन में जुमा की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। जॉर्डन की राजधानी अम्मान से लेकर यमन की राजधानी सना और इंडोनेशिया के जकार्ता सहित विभिन्न हिस्सों में इजराइल की हमास के खिलाफ कार्रवाई के बाद आए पहले जुमा की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकामिसाइलmissileArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल