लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: चीन में इजरायली राजनयिक पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल अधिकारी अस्पताल में भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2023 15:54 IST

इजराइल के विदेश मंत्रालय के शुक्रवार को बताया कि चीन में एक इजरायली राजनयिक को आतंकवादी हमले में चाकू मार दिया गया।

Open in App

Israel-Hamas War: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी खूनी जंग से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध असर दुनिया में देखने को मिल रहा है, जिसकी खबर चीन से आई है कि यहां इजरायली राजनयिक पर जानलेवा हमला हुआ है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ये पुष्टि कि की उनके राजनयिक पर चीन में चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में अधिकारी घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजनयिक का अब एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इजरायल और हमास आतंकियों के बीच शुरू जंग के बीच, शुक्रवार को हमास ने क्रोध दिवस का आह्वान किया है। इसके जवाब में इजरायल ने दुनियाभर के इजरायली लोगों और यहूदियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। 

चीन और इजरायल के बीच संबंधों में आ सकती हैं दरार?

गौरतलब है कि इजरायली राजनयिक पर हमले ने इजरायल और चीन के बीच संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। दरअसल, बीजिंग में इजरायल के दूत ने हाल के हमास हमलों की चीन द्वारा निंदा न करने पर निराशा व्यक्त की है। इजरायली सरकार मौजूदा संघर्ष पर चीन के रुख को लेकर अपनी चिंताओं को लेकर मुखर रही है।

इजराइल और हमास के बीच सप्ताह भर चले संघर्ष में 1,200 से अधिक इजराइली और 1,530 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि हजारों घायल हुए हैं और सैकड़ों हजारों विस्थापित हुए हैं।

इस बीच, इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि उग्रवादियों के हमलों के बाद इजराइल गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।

इजराइल की सेना ने शुक्रवार को गाजा शहर के सभी नागरिकों, 10 लाख से अधिक लोगों को 24 घंटे के भीतर दक्षिण में स्थानांतरित होने का आह्वान किया। निकासी आदेश जारी होने से कुछ घंटे पहले, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था, "अब युद्ध का समय है।"

टॅग्स :इजराइलचीनHamasPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?