लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas-War: 18 अक्टूबर तक एयर इंडिया की सभी फ्लाइटें रद्द, जानिए कारण

By धीरज मिश्रा | Updated: October 14, 2023 17:34 IST

तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की फ्लाइटें अब 18 अक्टूबर तक उड़ान नहीं भरेंगी। एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया ने पहली बार 7 अक्टूबर को तेल अवीव से अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थींएयर इंडिया के द्वारा विशेष चार्टर्ड उड़ानों का संचालन जारी रहेगाऑपरेशन विजय से युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को कराई गई वतन वापसी

Israel-Hamas-War: इजरायल के आर्थिक केंद्र तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की फ्लाइटें अब 18 अक्टूबर तक उड़ान नहीं भरेंगी। एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। 

हालांकि इजरायल में हालात सुधरे तो एक बार फिर से एयरइंडिया अपनी फ्लाइट का संचालन शुरु करेगा। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि एयर इंडिया के द्वारा तेल अवीव के लिए हर सप्ताह पांच उड़ानें संचालित होती थी। जिसमें सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को आने जाने के लिए एक उड़ान शामिल थी।  

विशेष चार्टर्ड उड़ानों का संचालन जारी रहेगा

इजरायल और हमास की युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित वतन वापसी कराने के लिए भारत सरकार के द्वारा ऑपरेशन विजय संचालित किया जा रहा है। बीते दिनों कई भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित वतन वापसी कराई गई। ऑपरेशन विजय के तहत एयर इंडिया ने अब तक दो उड़ानें संचालित की हैं। वहीं, एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार, वहां फंसे भारतीयों को वतन वापसी कराने के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। 

युद्ध के दौरान ही सेवा निलंबित की गई 

बीते सप्ताह हमास के लड़ाकों द्वारा दक्षिणी इज़राइल में कई स्थानों पर हमला किया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया ने पहली बार 7 अक्टूबर को तेल अवीव से अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इसके बाद 14 अक्टूबर के लिए सेवाएं निलंबित की गई। अब 18 अकटूबर तक एयर इंडिया ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी है। हमास और इजरायल के युद्ध के बीच 1200 इजरायली की मौत हुई है। वहीं 1500 से अधिक फ़िलिस्तीनी के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। इजरायली सेना के द्वारा लगातार हमास पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है।  

टॅग्स :इजराइलएयर इंडियाभारतचीनहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका