लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा के अस्पताल पर हमला, ईरान ने कहा- "समय पूरा हुआ"

By आकाश चौरसिया | Updated: October 18, 2023 18:00 IST

गाजा पट्टी स्थित अस्पताल में इजरायल के हमले पर सीरिया में स्थित ईरान उच्चायोग ने कहा है कि आपका समय समाप्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल गाजा के बीच चल रहे युद्ध पर ईरान ने दी प्रतिक्रियासीरिया में स्थित ईरान उच्चायोग ने कहा अब इजरायल का समय पूरा हुआइससे पहले ने भी दोनों के बीच हो रही लड़ाई पर आलोचना की- ईरानी राष्ट्रपति

नई दिल्ली: गाजा पट्टी स्थित अस्पताल में इजरायल के हमले पर सीरिया में स्थित ईरान उच्चायोग ने कहा है कि आपका समय समाप्त हुआ। यह बयान तब आया जब ईरान विदेश मंत्रालय ने कुछ घंटों पहले ही इजरायल की एयर स्ट्राइक पर कड़ी आलोचना की थी। हमास अस्पताल हमले में 100 लोग मारे गए।  

रॉयटर्स समाचार के अनुसार, मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामेनेई ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपराध के लिए इजरायली अधिकारियों पर मुकदमा चलाए जाने की बात कही थी। 

दूसरी तरफ नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक का हवाला देते हुए बुधवार को सीरिया सरकारी टीवी पर कहा था कि इजरायली हवाई हमले के बाद सीरिया के दमिश्क हवाई अड्डे पर परिचालन आने वाले गुरुवार को एक बार फिर से शुरू होने वाला है। 

यह बताते चले कि बीते गुरुवार को सीरिया अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि इजरायली फोर्स ने उसकी राजधानी दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो में हवाई अड्डों पर एक साथ मिसाइल हमले किए, जिससे उसके रनवे क्षतिग्रस्त हो गए थे और दोनों केंद्र सेवा से बाहर हो गए थे। 

इजरायली सेना ने सोमवार को गाजा में बढ़ते युद्ध के समानांतर हिजबुल्लाह के साथ बढ़ती शत्रुता के बाद कहा, यहां तक कि इजरायल लेबिनानी सीमा से 2 किलोमीटर के अंदर 28 गांवों के निवासियों की योजना बनाई है, जिसपर वो काम कर रहा है। इजरायली मीडिया ने कहा कि श्तुला गांव में रविवार को हुए हिजबुल्लाह मिसाइल हमले की चपेट में आकर एक नागरिक की मृत्यु हो गई। 

7 अक्टूबर से चले आ रहे इस युद्ध में 4 हजार से ज्यादा लोग अब तक दोनों तरफ के मारे जा चुके है। वहीं, 200 से 250 इजरायलियों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था।

टॅग्स :Hamasबेंजामिन नेतन्याहूईरानIran
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा