लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अपील- 'नमस्ते करिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2020 12:14 IST

चीन में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। वहीं कुल पुष्ट मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है। चीन के बाद सबसे ज्यादा इसका असर इटली में दिखा है, जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 28 केस पाए गए हैं। हालांकि भारत में किसी की मौत नहीं हुई है। दुनिया भर के 70 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। जिसमें से भारत भी एक है।

जेरुसलम: कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने अपने देश के लोगों से अपील की है कि वे हाथ मिलाना छोड़कर भारत की तरह नमस्ते करिए।  बेंजामिन नेतान्याहू इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह नमस्ते करते दिख रहे हैं। दुनिया भर के 70 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। जिसमें से भारत भी एक है। 

नेतन्याहू ने ट्वीट किया, ''जैसे मैं हाथ मिलाने से बच रहा हूं, आप भी वैसा ही करें। आप नमस्ते करने के भारतीय तरीके को लागू करने की कोशिश कर सकते हैं या ‘शालोम’ की तरह कोई अन्य शब्द कह सकते हैं। या कोई अन्य तरीका खोजे, लेकिन किसी भी तरह हाथ न मिलाएं।''

चीन में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। वहीं कुल पुष्ट मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है। वहीं इटली में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 11 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के 28 केस पाए गए हैं। हालांकि भारत में किसी की मौत नहीं हुई है। 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 31 लोगों की जान गई है। ये सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई हैं।

आयोग ने कहा कि बुधवार को ही संक्रमण के 143 नए संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 464 घटकर 5,952 हो गई है। अब भी आशंका है कि 522 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं। चीन की मुख्य भूमि में बुधवार रात तक कोविड-19 (बीमारी का आधिकारिक नाम) के कुल 80,409 मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 3,012 वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस बीमारी से मौत हो गई है और 25,352 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 52,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार रात तक, बाहर से आए 20 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल